No Kings Protests: अमेरिका में ट्रंप की नीतियों का जोरदार विरोध, सड़कों पर उतरे लाखों लोग

No Kings Protests US: अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में दूसरी बार शपथ लेने साथ ही डोनाल्ड ट्रंप ने कई अजीबोगरीब फैसले लिए हैं। दुनियाभर में कई देशों ने डोनाल्ड ट्रंप की इन नीतियों का विरोध भी किया हैं

By :  Surya Soni
Update: 2026-03-29 08:01 GMT

No Kings Protests US: अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में दूसरी बार शपथ लेने साथ ही डोनाल्ड ट्रंप ने कई अजीबोगरीब फैसले लिए हैं। दुनियाभर में कई देशों ने डोनाल्ड ट्रंप की इन नीतियों का विरोध भी किया हैं, लेकिन अपनी ताकत के दम पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दबाव की रणनीति करना शुरू कर देते है, ऐसा ही ट्रंप ने भारत जैसे बड़े देश पर सबसे ज्यादा टैरिफ लगाकार करना चाहा था। अब अमेरिका में ट्रंप की नीतियों का जोरदार विरोध शुरू हो गया हैं।

सड़कों पर उतरे लाखों लोग

अमेरिका में ट्रंप की नीतियों विरोध पहले से होने लगा था, लेकिन अब यह विरोध जोरदार प्रदर्शन का रूप लेने लगा हैं। शनिवार को अमेरिका और यूरोप के कई शहरों में लाखों की तादाद में लोग 'नो किंग्स प्रदर्शन' लिल्ही हुई तख्तियां लेकर सड़कों पर उतर आए। बता दें अकेले अमेरिका में ही 3,000 से ज्यादा स्थानों पर प्रदर्शनकारी जुटे, इस प्रदर्शन में कई बड़ी हस्तियां भी शामिल रही।

लंदन, पेरिस और रोम में भी हुआ प्रदर्शन

लोगों ने मुख्य रूप से ईरान में चल रही जंग, सख्त इमिग्रेशन नियमों और ट्रांसजेंडर अधिकारों में कटौती का विरोध किया। अमेरिका के अलावा इसका असर लंदन, पेरिस और रोम में भी देखने को मिला। रोम में हजारों लोग सड़कों पर निकले। वहां इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के खिलाफ भी नारे लगे। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान कुछ जगह पुलिस ने टीयर गैस इस्तेमाल किया और लोगों को गिरफ्तार भी किया।

नो किंग्स' रैलियां बनेगी ट्रंप के लिए मुसीबत

एक तरफ जहां अमेरिका की पिछले कई दिनों से ईरान से जंग चल रही हैं। दूसरी तरफ अब ट्रंप को अपने ही घर में विरोध झेलना पड़ रहा हैं। 'नो किंग्स' रैलियां अमेरिका अब अमेरिका और यूरोप में एक बड़ा नागरिक आंदोलन बन चुका हैं, जो डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल की नीतियों को 'अलोकतांत्रिक' और 'तानाशाही' मानती हैं। 

Tags:    

Similar News