दुबई पोर्ट पर खड़े कुवैती तेल टैंकर को ईरान ने बनाया निशाना, चंद सेकेंड में बना आग का गोला

Iranian Strike Dubai port: ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच जंग एक महीने से अधिक से समय से जारी हैं। दोनों तरफ से लगातार हमले हो रहे हैं।

By :  Surya Soni
Update: 2026-03-31 03:48 GMT

Iranian Strike Dubai port: ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच जंग एक महीने से अधिक से समय से जारी हैं। दोनों तरफ से लगातार हमले हो रहे हैं। इस जंग का सबसे ज्यादा खामियाजा खाड़ी देशों को उठाना पड़ रहा हैं। ईरान लगतार कुवैत को निशाना बना रहा हैं। अब दुबई पोर्ट पर खड़े एक कुवैती तेल टैंकर पर ईरान ने ड्रोन से हमला कर दिया। हमले के कुछ ही पल में ये टैंकर आग का गोला बन गया।

24 क्रू सदस्य सुरक्षित बचा लिए गए

इस हमले के बाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा हैं। टैंकर में आग लगने के बाद दूर-दूर तक धुआं उठता नज़र आ रहा हैं। हालांकि इस हमले में गनीमत की बात यह रही कि टैंकर पर मौजूद सभी 24 क्रू सदस्य सुरक्षित बचा लिए गए हैं, लेकिन इस घटना ने पहले से ही अशांत खाड़ी क्षेत्र में तनाव को और बढ़ा दिया है।

जहाज को 'ड्रोन' से बनाया निशाना

इस हमले की घटना के बाद कुवैत ने इसको कायराना हरकत बताई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक 'सुसाइड ड्रोन' टैंकर के दाईं ओर टकराया, जिससे वहां आग लग गई। कुवैत की सरकारी समाचार एजेंसी (KUNA) के अनुसार, यह एक 'प्रत्यक्ष और दुर्भावनापूर्ण' हमला था। हमला दुबई पोर्ट के एंकरेज एरिया में हुआ।

कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया 'X' पर जानकारी दी कि उनके एयर डिफेंस सिस्टम ने एक साथ कई 'मिसाइल और ड्रोन हमलों' को नाकाम किया है। इस बात से ये साफ है कि ईरान ने केवल एक टैंकर को नहीं, बल्कि क्षेत्र के अन्य महत्वपूर्ण ठिकानों को भी एक साथ निशाना बनाने की कोशिश की है।    

Tags:    

Similar News