ट्रंप की डेडलाइन खत्म होने से पहले ईरान पर बड़े हमले, खार्ग द्वीप पर बरसाए बम

US Israel Iran attack: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की डेडलाइन खत्म होने से पहले ही ईरान पर बड़े हमले किए गया हैं। अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान के खार्ग द्वीप को निशाना बनाया हैं।

By :  Surya Soni
Update: 2026-04-07 12:30 GMT

US Israel Iran attack: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की डेडलाइन खत्म होने से पहले ही ईरान पर बड़े हमले किए गया हैं। अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान के खार्ग द्वीप को निशाना बनाया हैं। इसके अलावा ईरान के काशान के पास याह्याबाद रेलवे ब्रिज को भी निशाना बनाया हैं। अमेरिका और इजरायल की इस बमबारी में 2 लोगों की मौत हो गई और 3 लोग घायल हो गए।

ईरान के रेल नेटवर्क को पहुंचा बड़ा नुकसान

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की डेडलाइन खत्म होने से पहले ही इजरायल और अमेरिका ने ईरान के तीन पुलों को धमाके से उड़ा दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा ईरान के लिए होर्मुज़ स्ट्रेट को फिर से खोलने की तय समय सीमा नज़दीक आ रही है। अमेरिका और इजरायल के इन हमलों के चलते ईरान के रेल नेटवर्क को बड़ा नुकसान पहुंचा हैं। अमेरिका और इजराइल के हमलों की वजह से ईरान के कई शहरों में ब्लैक आउट हो गया है।

कुछ घंटों बाद खत्म हो जाएगी डेडलाइन

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कुछ ही समय पहले ईरान को डेडलाइन दी थी। ट्रंप ने धमकी दी है कि अगर तेहरान ने होर्मुज स्ट्रेट नहीं खोला तो ईरान में सबकुछ तबाह हो जाएगा। ईरान में न पावर प्लांट बचेंगे, न पुल बचेंगे। ईरान एक रात में खत्म हो जाएगा। दूसरी तरफ ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) ने चेतावनी दी है कि अमेरिका के खिलाफ उनकी कार्रवाई अब क्षेत्र से बाहर भी जा सकती है।

ईरान ने अमेरिका को दी धमकी

ईरान ने स्पष्ट रूप से झुकने से इनकार कर दिया है। ईरानी संसद के अध्यक्ष के सलाहकार, मेहदी मोहम्मदी ने सीधे तौर पर धमकी देते हुए कहा, "ट्रम्प के पास अब आत्मसमर्पण करने के लिए 20 घंटे बचे हैं।" उन्होंने आगे कहा कि अगर अमेरिका ईरान के सामने नहीं झुकता है, तो उसके सभी क्षेत्रीय सहयोगियों को खत्म कर दिया जाएगा। ईरानी सेना ने भी कसम खाई है कि यह युद्ध तब तक जारी रहेगा जब तक सर्वोच्च नेतृत्व चाहेगा।

Tags:    

Similar News