43 दिन बाद अमेरिका में खत्म हुआ शटडाउन, राष्ट्रपति ट्रंप ने किए विधेयक पर हस्ताक्षर
US Shutdown Update: अमेरिका जैसे दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश में पिछले 43 दिनों से गवर्नमेंट शटडाउन लगा हुआ था। बता दें रिपब्लिकन और डेमोक्रेट्स में ओबामाकेयर पर मिलने वाली सब्सिडी को बढ़ाने की मांग वाले प्रस्ताव पर सहमति नहीं बनी थी। जिसके चलते राष्ट्रपति ट्रंप ने 1 अक्टूबर को शटडाउन लागू कर दिया था। लेकिन अब 43 दिन से चल रहा गवर्नमेंट शटडाउन खत्म हो गया है।