'7 दरोगाओं का हाथ-पैर तुड़वाकर...',मंच से योगी के मंत्री संजय निषाद ने पुलिस को धमकाया
यूपी के मंत्री संजय निषाद का वीडियो वायरल, जहां उन्होंने दावा किया कि 7 दारोगाओं के हाथ-पैर तुड़वाए। विपक्ष ने की कार्रवाई की मांग।
उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वे सार्वजनिक मंच से बड़ा बयान देते हुए सुनाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने 7 दारोगाओं के हाथ-पैर तुड़वाए और उन्हें गड्ढे में फिंकवाया। यह बयान उन्होंने सुल्तानपुर में अपनी पार्टी की जनाधिकार यात्रा के दौरान दिया।
क्या बोल गए योगी के मंत्री?
18 मार्च 2025 को सुल्तानपुर के मदारडीह गांव में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए योगी सरकार के मंत्री संजय निषाद ने कहा, "मैं यहां ऐसे ही नहीं पहुंचा हूं। सात दारोगाओं का हाथ-पैर तुड़वाकर और उनको गड्ढे में फेंकवाकर यहां तक पहुंचा हूं।" उन्होंने आगे कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वे पुलिस अधिकारियों के खिलाफ और कड़ी कार्रवाई करेंगे।◆ सुल्तानपुर में यूपी के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने कहा- "सात दारोगाओं के हाथ-पैर तुड़वाकर, गड्ढे में फेंकवाकर तब यहां पहुंचा हूं"#SanjayNishad | Uttar Pradesh | Sanjay Nishad pic.twitter.com/p1Lk2UD0gB
— BRIJESH PANDEY (@Pandey24Brijesh) March 19, 2025