Sanjay Seth: 'कांग्रेस ने चुनाव से पहले 5 मार्च को किया काला कारनामा' केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने क्या बताया?

Update: 2025-04-05 14:18 GMT
Union Minister Sanjay Seth on Congress: केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने वक्फ संशोधन विधेयक का विरोध कर रही कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। (Union Minister Sanjay Seth on Congress) केंद्रीय मंत्री संजय सेठ का कहना है कि कांग्रेस राष्ट्रहित में होने वाले सभी कार्यों का विरोध करती है, यह कांग्रेस का चरित्र है। इतना ही नहीं संजय सेठ ने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव से पहले 5 मार्च को भी काला कारनामा किया था। केंद्रीय मंत्री ने इसकी जानकारी भी अपने बयान में दी।

'राष्ट्रहित के कार्यों का विरोध करती है कांग्रेस'

वक्फ संशोधन विधेयक संसद से पारित हो चुका है, मगर कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दल लगातार वक्फ संशोधन विधेयक का विरोध कर रहे हैं। मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। इस बीच केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने वक्फ संशोधन विधेयक का विरोध करने पर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। केंद्रीय मंत्री संजय सेठ का कहना है कि कांग्रेस हमेशा ही राष्ट्र और जनता के हित में होने वाले कार्यों का विरोध करती रही है। अब वक्फ संशोधन विधेयक का भी विरोध कर रही है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह कांग्रेस का चरित्र रहा है।

राम मंदिर से कुंभ...कांग्रेस कभी खुश नहीं

केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने कहा कि मोदी सरकार ने अनुच्छेद 370 और 35 ए को खत्म किया था, तब भी कांग्रेस खुश नहीं थी। राम मंदिर के समय भी कांग्रेस खुश नहीं थी। राम मंदिर का निमंत्रण भी कांग्रेस को रास नहीं आया। जब मुस्लिम महिलाओं के हित में ट्रिपल तलाक पर फैसला हुआ तब भी कांग्रेस खुश नहीं थी। महाकुम्भ से भी कांग्रेस खुश नहीं थी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड्गे ने कुंभ पर टिप्पणी भी की थी। कांग्रेस को जनता के हित के किसी भी फैसले से खुशी नहीं हुई। अब वक्फ संशोधन विधेयक से भी कांग्रेस खुश नहीं है।

'5 मार्च को कांग्रेस ने किया काला कारनामा'

केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने चुनाव के पहले 5 मार्च को भी काला कारनामा किया था। कांग्रेस ने लाखों एकड़ जमीन वक्फ बोर्ड को सौंप दी थी। वह किसकी जमीन थी? कांग्रेस ने वह जमीन वक्फ बोर्ड को क्यों दे दी? केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने कहा कि वक्फ संशोधन विधेयक पारित होने से देश की जनता खुश है, मुसलमान भी खुश हैं। मुस्लिम समुदाय का कहना है कि अब हमारे बच्चों की परवरिश अच्छी होगी, उन्हें अच्छी शिक्षा मिलेगी। तो यह अच्छा फैसला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को देश की जनता तीसरी बार नकार चुकी है।
यह भी पढ़ें: Waqf Bill: 'हमारी सरकार बनी तो वक्फ संशोधन बिल को...' क्या बोले तेजस्वी यादव?
यह भी पढ़ें: Amit Shah: नक्सलवाद से कितने दिन में मुक्त हो जाएगा छत्तीसगढ़? केंद्रीय गृह मंत्री ने क्या बताया?

Similar News