Attack on Giriraj Singh: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर हमला, आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया
Attack on Giriraj Singh : बिहार के बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर एक सार्वजनिक सभा के दौरान हमला कर दिया गया। घटना उस समय की है जब सिंह जनता दरबार में लोगों की समस्याओं को सुन रहे थे। हमलावर युवक ने अचानक हमला कर दिया, हालांकि मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों और लोगों ने उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की।
बाल बाल बचे मंत्री जी
जानकारी के अनुसार, गिरिराज सिंह जनता दरबार में लोगों की समस्याओं को सुन रहे थे, तभी आरोपी मोहम्मद सैफी ने उनके खिलाफ अपशब्द कहे। जब बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उसे रोका, तब उसने केंद्रीय मंत्री पर मुक्का चला दिया। सुरक्षाकर्मियों और वहां मौजूद लोगों की तत्परता के कारण वह सफल नहीं हो सका, और मंत्री बाल-बाल बच गए। मंत्री को तुरंत सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया और आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।बिहार के बेगूसराय में गिरिराज सिंह पर हमला, बाल-बाल बचे केंद्रीय मंत्री | Attack on Giriraj Singh@girirajsinghbjp @BJP4Bihar @bihar_police #Bihar #Begusarai #GirirajSingh #UnionMinsiter #Muslim #Attack #LAtestUpdate #HindFirst pic.twitter.com/8HBGDiRs2X
— Hind First (@Hindfirstnews) August 31, 2024