Typhoon Bualoi Vietnam: वियतनाम में पिछले कुछ घंटों से तूफ़ान ने भारी तबाही मचाई हैं। तूफान बुआलोई के बारे में जानकारी देते हुए वियतनाम के स्थानीय और राष्ट्रीय अधिकारियों ने बताया कि तूफान बुआलोई ने वियतनाम के तट पर इमारतों की छतें उड़ा दीं और बिजली के खंभे उखाड़ गए। तूफ़ान की इस भारी तबाही कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। बुआलोई तूफ़ान रविवार देर रात वियतनाम के तट पर पहुंचा और 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से हवाएं चलीं।