PM मोदी को बताया ‘महान प्रधानमंत्री’ और ‘अच्छा मित्र’, लेकिन भारत के टैरिफ पर कसा तंज
न्यू जर्सी में ट्रंप ने पीएम मोदी को चतुर नेता बताया। उन्होंने भारत के ऊँचे टैरिफ पर चिंता जताई और अमेरिका में आयातित कारों पर 25% टैक्स लगाने का ऐलान किया।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को भारत और अमेरिका के बीच टैरिफ (शुल्क) को लेकर बातचीत पर सकारात्मक उम्मीद जताई। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए उन्हें एक समझदार नेता और अच्छा दोस्त बताया। न्यू जर्सी में एक समारोह के दौरान पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने कहा कि पीएम मोदी हाल ही में अमेरिका आए थे और वे हमेशा अच्छे दोस्त रहे हैं। उन्होंने मोदी को एक महान प्रधानमंत्री बताते हुए कहा कि भारत उन देशों में से एक है, जहां सबसे ज्यादा टैरिफ लगाया जाता है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि वे बहुत चतुर व्यक्ति हैं और उनके अच्छे दोस्त भी हैं। ट्रंप ने बताया कि टैरिफ को लेकर उनकी पीएम मोदी से अच्छी बातचीत हुई और उन्हें भरोसा है कि भारत और अमेरिका के बीच मजबूत संबंध बने रहेंगे। उन्होंने कहा, "आपके पास एक शानदार प्रधानमंत्री हैं।" यह बयान तब आया जब पीएम मोदी ने फरवरी में अमेरिका का दौरा किया था। इस दौरान दोनों देशों ने 2025 के अंत तक एक द्विपक्षीय व्यापार समझौते (BTA) की पहली किश्त पर बातचीत करने की योजना बनाई। इस समझौते से भारत और अमेरिका के आर्थिक रिश्ते और मजबूत होंगे।
पीएम मोदी चतुर व्यक्ति हैं और उनके अच्छे दोस्त भी हैं
#WATCH | Washington, US: On India-US tariff talks, US President Donald Trump says, "Prime Minister Modi was here just recently, and we've always been very good friends. India is one of the highest tariffing nations in the world... They're very smart. He (PM Modi) is a very smart… pic.twitter.com/7O4adE7F9f
— ANI (@ANI) March 28, 2025