अब अमेरिका के उपराष्ट्रपति ने दी ईरान को धमकी, कहा- हमारे साथ 'खेल' मत खेलना
Iran-US Peace Talk: अमेरिका-ईरान के बीच अगले दो हफ्ते के लिए युद्धविराम हो गया है। अमेरिका-ईरान के बीच शांति वार्ता पाकिस्तान में होने जा रही है।
Iran-US Peace Talk: अमेरिका-ईरान के बीच अगले दो हफ्ते के लिए युद्धविराम हो गया है। अमेरिका-ईरान के बीच शांति वार्ता पाकिस्तान में होने जा रही है। इसको लेकर दोनों देशों के प्रतिनिधि पाकिस्तान पहुंच चुके हैं। इस बीच अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे डी वैंस ने ईरान को धमकी डेट हुए कहा कि वह अमेरिका के साथ 'खेल' न खेले। बता दें इससे पहले शुक्रवार को विदेश मंत्री अब्बास अराग़ची सहित ईरान का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल इस्लामाबाद पहुंचा।
अमेरिका के साथ 'खेल' मत खेलना: जे डी वैंस
अमेरिका की तरफ से इस वार्ता में उपराष्ट्रपति जेडी वैंस शामिल होंगे। वार्ता से पहले जेडी वैंस ने ईरान को चेतावनी दी, अमेरिका के साथ खेल ना खेलें। बता दें वैंस के साथ ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर भी शामिल हैं। जे डी वैंस ने शुक्रवार को ईरान को चेतावनी दी और कहा कि वह अमेरिका के साथ 'खेल' न खेले, क्योंकि वह युद्ध समाप्त करने के उद्देश्य से बातचीत के लिए विदेश रवाना हो रहे हैं।
इस्लामाबाद में सन्नाटा पसरा
बता दें अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम को लेकर शांति वार्ता पाकिस्तान के इस्लामाबाद में होने जा रही है। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ईरान और अमेरिका के बीच हो रही शांति वार्ता को लेकर सन्नाटा पसरा है। वार्ता से पहले सड़कों को सील कर दिया गया है और निवासियों से घरों के अंदर रहने का आग्रह किया, जिससे शहर में कर्फ्यू जैसा माहौल बन गया है।
पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ भी करेंगे प्रतिनिधियों से बात
ईरान और अमेरिका के बीच शांति वार्ता पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में आयोजित हो रही है और पाकिस्तान इस शांति वार्ता में मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है। इस शांति वार्ता में पाकिस्तान के कई प्रमुख अधिकारी भाग लेंगे, जिसमें देश के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, विदेश मंत्री इशाक डार दोनों देशों के प्रतिनिधियों से बात करेंगे।