पुतिन के साथ अमेरिकी अधिकारी की 4 घंटे चली बैठक, रूस को मानाने की ट्रंप की कोशिशें जारी
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खास प्रतिनिधि स्टीव विटकॉफ और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच करीब चार घंटे तक बातचीत चली।
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खास दूत स्टीव विटकॉफ ने रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। पुतिन ने विटकॉफ का गर्मजोशी से स्वागत किया। ये बैठक करीब चार घंटे से ज्यादा चली। मुलाकात का मुख्य मकसद यूक्रेन में चल रही जंग को खत्म करने को लेकर बातचीत करना था। दोनों देशों के बीच इस मुद्दे पर मतभेद हैं, लेकिन उन्हें दूर करने की कोशिशें जारी हैं। इस बैठक को अमेरिका और रूस के बदलते रिश्तों के नजरिए से भी अहम माना जा रहा है। इसके साथ ही दोनों देशों के बीच आर्कटिक क्षेत्र और दुर्लभ खनिजों में मिलकर निवेश करने की संभावनाओं पर भी बातचीत हुई। विटकॉफ के साथ रूस के बड़े निवेश अधिकारी किरिल दिमित्रियेव भी नजर आए, जो उन्हें सीधे पुतिन तक लेकर पहुंचे।