Kolkata rape-murder case: TMC सांसद जवाहर सरकार का इस्तीफा, कोलकाता रेप केस के विरोध में उठाया कदम
Kolkata rape-murder case: पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के राज्यसभा सांसद जवाहर सरकार ने हाल ही में इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा कोलकाता में जूनियर डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले के विरोध में सामने आया है। जवाहर सरकार ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को एक चिट्ठी लिखकर अपना इस्तीफा पेश किया और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर नाराजगी
जवाहर सरकार ने अपनी चिट्ठी में कहा कि जब से कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर के साथ दुष्कर्म हुआ है, वह इस मामले में सरकार की कार्रवाई से नाखुश हैं। उन्होंने लिखा, "मैंने इस घटना के बाद से चुपचाप पीड़ा का सामना किया है और उम्मीद की थी कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस मामले में सक्रिय भूमिका निभाएंगी और प्रदर्शन करने वाले जूनियर डॉक्टरों के साथ खड़ी होंगी।" लेकिन, उनके अनुसार, मुख्यमंत्री ने इस मामले में कोई ठोस कदम नहीं उठाया, जो कि उनके मुताबिक बहुत पहले उठाए जाने चाहिए थे।TMC Rajya Sabha MP Jawhar Sircar writes to West Bengal CM Mamata Banerjee, offers his resignation from the post of MP.
"I have suffered patiently for a month since the terrible incident at RG Kar Hospital, & was hoping for your direct intervention with the agitating junior… pic.twitter.com/vvgHt4066H — ANI (@ANI) September 8, 2024