स्वाति मालीवाल ने केजरीवाल के घर पर फेंका कूड़ा, पुलिस ने किया गिरफ्तार!
राज्यसभा सांसद ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्हें केजरीवाल के 5 फिरोजशाह रोड स्थित घर के बाहर कचरा फेंकते हुए देखा जा सकता है।
राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर तीन गाड़ियों में कूड़ा भरकर फेंक दिया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। स्वाति मालीवाल और उनके साथियों ने विकासपुरी इलाके की सड़कों से कचरा उठाया और तीन मिनी ट्रकों में भरकर केजरीवाल के घर, फिरोजशाह रोड, पहुंचे। जब महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोका और साइट से हटने को कहा, तो उन्होंने फावड़े से कूड़ा जमीन पर फेंक दिया। राज्यसभा सांसद ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्हें केजरीवाल के दिल्ली के फिरोजशाह रोड स्थित घर के बाहर कचरा फेंकते हुए देखा गया। इस दौरान मालीवाल अपने समर्थकों के साथ मौजूद थीं, जिनके हाथों में तख्तियां थीं, जिन पर लिखा था, "मुस्कुराइये, आप दिल्ली में हैं।" कुछ समय बाद, मालीवाल को कई पुलिसकर्मियों ने गिरफ्तार कर लिया और पुलिस स्टेशन ले जाया गया। हिरासत में लेने के दौरान उन्होंने पत्रकारों से कहा, "पूरा शहर कूड़ेदान बन चुका है। मैं यहां अरविंद केजरीवाल से बात करने आई हूं और कहूंगी कि सुधर जाइए, नहीं तो जनता आपको सुधार देगी। मैं न उनके गुंडों से डरती हूं और न ही उनकी पुलिस से।"
पुलिस ने उन्हें रोका, लेकिन उन्होंने कूड़ा फेंककर विरोध जताया
AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर कचरा फेंकने पर पुलिस ने राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल को हिरासत में लिया #SwatiMaliwal #AAP #ArvindKejriwal pic.twitter.com/OheFKkmSHD
— Hind First (@Hindfirstnews) January 30, 2025