आईसीसी ने किया प्लेयर ऑफ द मंथ की घोषणा, वुमेंस कैटेगरी में अरुणधति रेड्डी ने जीता अवॉर्ड
ICC Player of The Month Award: पिछले काफी समय से आईसीसी ने खिलाड़ियों के उत्साह के हर महीने प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड दे रही हैं।
ICC Player of The Month Award: पिछले काफी समय से आईसीसी ने खिलाड़ियों के उत्साह के हर महीने प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड दे रही हैं। इसमें मेंस और वुमेंस कैटेगरी में एक-एक खिलाड़ी को ये अवॉर्ड दिए जाता हैं। इस बार वुमेंस कैटेगरी में भारत की अरुणधति रेड्डी ने प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड अपने नाम किया हैं। जबकि मेंस कैटेगरी में यह अवॉर्ड पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने जीता है।
अरुणधति रेड्डी ने जीता अवॉर्ड
अरुणधति रेड्डी ने लगातार टीम इंडिया के लिए खेलते हुए अपने प्रदर्शन को बरक़रार रखा हैं। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अरुणधति रेड्डी का जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिला था। उसके चलते टीम इंडिया ऑलराउंडर अरुणधति रेड्डी ये अवॉर्ड जीतने में कामयाब रही हैं। रेड्डी ने पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज में 8 विकेट अपने नाम किए थे। इस अवॉर्ड की रेस में उन्होंने श्रीलंका की हर्षिता समरविक्रमा और पाकिस्तान की फातिमा सना को पछाड़ा हैं।
अरुणधति रेड्डी ने कहीं ये बात
आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ के अवॉर्ड जीतने पर अरुणधति रेड्डी ने कहा कि ''मेरे लिए सचमुच एक बहुत बड़ा सम्मान है, और यह बात और भी खास है कि मैं ऑस्ट्रेलिया में टी-20 सीरीज जीतने में अपनी टीम के लिए कुछ योगदान दे पाई। ऑस्ट्रेलिया को उसके अपने घर में हराना कभी भी आसान नहीं होता, और इसी वजह से यह अवॉर्ड मेरे लिए और भी ज़्यादा मायने रखता है।''
पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने भी जीता अवॉर्ड
बता दें मेंस कैटेगरी में इस अवॉर्ड पर पाकिस्तान के ओपनर बल्लेबाज़ साहिबजादा फरहान ने कब्जा जमाया। हाल ही में खेले गए टी-20 विश्वकप में भले ही टीम पाकिस्तान खिताब जीतने में नाकामयाब रही हैं, लेकिन उनके ओपनर बल्लेबाज़ साहिबजादा फरहान ने कई बड़ी पारियां खेली थी। फरहान टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। साहिबजादा ने इस रेस में इंग्लैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स और अमेरिका के तेज गेंदबाज शैडली वैन शाल्विक को पीछे छोड़कर अवॉर्ड अपने नाम किया।