टी20 वर्ल्ड कप में नेपाल ने रचा इतिहास, स्कॉटलैंड को 7 विकेट से हराया
T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इस बार काफी रोमांच देखने को मिल रहा हैं। आईसीसी के इस बड़े टूर्नामेंट का पहला राउंड लगभग खत्म होने वाला हैं।
T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इस बार काफी रोमांच देखने को मिल रहा हैं। आईसीसी के इस बड़े टूर्नामेंट का पहला राउंड लगभग खत्म होने वाला हैं। पहले राउंड में ज़िम्बाव्बे ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर बड़ा उलटफेर किया, वहीं इटली की टीम ने भी अपनी पहली जीत दर्ज की। अब नेपाल की टीम ने टी-20 विश्वकप में इतिहास रचते हुए 12 साल बाद अपनी पहली जीत दर्ज की।
स्कॉटलैंड को 7 विकेट से हराया
टी20 वर्ल्ड कप में नेपाल और स्कॉटलैंड के बीच बड़ा ही रोमांचक मुकाबला खेला गया। दोनों टीमों के बीच यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में नेपाल की टीम ने रोमांचक जीत हासिल की। स्कॉटलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए नेपाल के सामने जीत के लिए 171 रनों का टारगेट रखा था। जिसको नेपाल की टीम ने तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया।
12 साल बाद दर्ज की अपनी पहली जीत
बता दें नेपाल की टीम का प्रदर्शन इस विश्वकप में इतना ख़ास नहीं रहा हैं। नेपाल को पिछले मैच में इटली के खिलाफ शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन अगले ही मैच में नेपाल के खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए टीम को जीत दिलाई। नेपाल ने टी-20 विश्वकप में इससे पहले साल 2014 में अफगानिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज की थी, उसके बाद अब 12 साल बाद नेपाल ने स्कॉटलैंड को मात देकर इतिहास रचा हैं।
दीपेंद्र सिंह ऐरी की तूफानी बल्लेबाज़ी
बता दें स्कॉटलैंड के खिलाफ इस मैच में नेपाल की टीम ने शानदार शुरुआत की, लेकिन उसके बाद लगातार तीन विकेट गिरने से टीम पर दबाव आ गया था। नेपाल की तरफ से इस मैच में दीपेंद्र सिंह ऐरी की तूफानी बल्लेबाज़ी करते हुए जीत में अहम भूमिका निभाई। दीपेंद्र सिंह ऐरी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी करते हुए नाबाद 50 रन बनाए।