IPL 2026: केकेआर को लगा दोहरा झटका, हर्षित राणा के बाद आकाश दीप भी हुए बाहर
IPL 2026: आईपीएल के 19वें सीजन की शुरुआत में अब सिर्फ कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। टी-20 क्रिकेट की सबसे बड़ी लीग को लेकर क्रिकेट फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा हैं।
IPL 2026: आईपीएल के 19वें सीजन की शुरुआत में अब सिर्फ कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। टी-20 क्रिकेट की सबसे बड़ी लीग को लेकर क्रिकेट फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा हैं। आईपीएल 2026 से पहले केकेआर के फैंस के लिए बुरी खबर हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स की परेशानी कम होने का नहीं ले रही हैं। केकेआर के खिलाड़ी एक के बाद एक चोटिल हो रहे हैं। तेज गेंदबाज़ हर्षित राणा के बाद अब आकाश दीप भी पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।
आकाश दीप भी हुए बाहर
टीम इंडिया के लिए खेल चुके आकाश दीप आईपीएल में एक प्रमुख गेंदबाज़ की भूमिका में नज़र आते हैं। केकेआर की टीम ने इस युवा तेज गेंदबाज़ को एक करोड़ रूपये में अपनी टीम के साथ जोड़ा था। लेकिन अब खबर मिल रही हैं कि टीम इंडिया का ये तेज गेंदबाज़ चोट के कारण पूरे आईपीएल सीजन से बाहर हो गया हैं। आकाश दीप का बाहर होना केकेआर की टीम के लिए काफी बड़ा झटका माना जा रहा हैं।
केकेआर को लगा दोहरा झटका
आकाश दीप के बाहर होने से पहले ही केकेआर की टीम परेशानी में नज़र आ रही हैं। केकेआर के प्रमुख तेज गेंदबाज़ हर्षित राणा चोट के कारण पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो गए। जबकि एक और प्रमुख तेज गेंदबाज़ मथीशा पथिराना शुरुआती मुकाबलों में नहीं खेलेंगे। ऐसे में अब आकाश दीप का बाहर होना केकेआर के लिए दोहरा झटका माना जा रहा हैं।
टीम के शिविर में शामिल नहीं हुए आकाश दीप
बता दें इस महीने के आखिर में 28 मार्च को आईपीएल 2026 का आगाज होने जा रहा हैं। इससे पहले सभी टीम प्रैक्टिस सेशन में जुट गई हैं। केकेआर की टीम का शिविर 18 मार्च से कोलकाता में चल रहा है। टीम के शिविर में आकाश दीप चोट के कारण शामिल नहीं हो पाए। ऐसे में अब उनके टूर्नामेंट से बाहर होने की खबर से केकेआर के फैंस काफी निराश नज़र आ रहे हैं।