जनता पर भड़के शिवसेना MLA संजय गायकवाड, बोले- 'तुम्हें बस शराब, चिकन और दो-दो हजार रुपए चाहिए'
शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ने एक कार्यक्रम में जनता को लेकर विवादित बयान दिया।
महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल बढ़ी हुई है। हाल ही में शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ने जनता को लेकर एक ऐसा बयान दे दिया, जिसने विवादों को जन्म दे दिया है। उन्होंने मतदाताओं पर वोट बेचने का आरोप लगाते हुए काफी तीखी बातें कहीं। यह बयान एक कार्यक्रम के दौरान दिया गया था और अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गायकवाड ने इस दौरान जनता से कहा कि वे चुनाव में शराब, मटन और कुछ पैसे लेकर वोट बेच देते हैं। आइए, जानते हैं इस पूरे विवाद के बारे में।
'तुम सब शराब, मटन, पैसे में बिकते हो' – संजय गायकवाड
शिवसेना के बुलढाणा से विधायक संजय गायकवाड एक सार्वजनिक कार्यक्रम में काफी गुस्से में नजर आए। उन्होंने वहां मौजूद लोगों को फटकारते हुए कहा, "आप मुझे एक वोट तक नहीं दे सकते, लेकिन आपको तो बस शराब, मटन चाहिए। हजार-दो हजार रुपए में बिक जाते हो।" गायकवाड ने यह भी कहा कि वह अपने क्षेत्र में करोड़ों रुपये के विकास कार्य कर चुके हैं, फिर भी लोगों ने उन्हें वोट नहीं दिया। गायकवाड की यह नाराजगी उनके हारने के बाद सामने आई है, और इसका असर उनकी भाषा पर भी दिखा।फक्त दारू मटण पैसे दोन दोन हजारात विकले गेले ह्यांच्या पेक्षा रां***** बऱ्या शिंदे गटाचे आमदार संजय गायकवाड ह्यांनी ही मुक्ताफळे उधळली आहेत. pic.twitter.com/nlWq6hRmcW
— SΔT∇IҜ ∇ΣΣR SUΠDΣR βHΔU 🙏🏻 (@Sundarspeak57) January 5, 2025