सीजफायर पर ट्रंप के दावे से भड़के संजय राउत – बोले, ‘हमारे फैसलों में अमेरिका की घुसपैठ मंजूर नहीं’
भारत और पाकिस्तान के बीच 18 दिनों से चले आ रहे सैन्य तनाव के बीच 10 मई को अचानक सीजफायर का ऐलान हुआ। लेकिन इस ऐलान को लेकर विवाद तब शुरू हुआ, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर इसका श्रेय लेते हुए दावा किया कि उनके प्रयासों से भारत और पाकिस्तान दोनों संघर्ष विराम पर राजी हुए हैं। इस दावे ने न केवल कूटनीतिक हलकों में हलचल मचाई, बल्कि भारत की राजनीति में भी भूचाल ला दिया। सबसे तीखी प्रतिक्रिया शिवसेना (UBT) के वरिष्ठ नेता संजय राउत की आई, जिन्होंने ट्रंप के इस बयान को भारत की संप्रभुता पर सीधा हमला बताया।
राउत ने पूछा सवाल – अगर इतने ताकतवर हैं, तो गाजा क्यों नहीं रुका?
संजय राउत ने तीखा प्रहार करते हुए कहा, "अगर डोनाल्ड ट्रंप इतने ही ताकतवर हैं, तो इजरायल और गाजा के बीच चल रहा संघर्ष क्यों नहीं रुकवा पाए? भारत कोई छोटा या कमजोर राष्ट्र नहीं है, जो किसी तीसरे देश के इशारों पर युद्ध रोक दे।" उन्होंने कहा कि भारत एक संप्रभु राष्ट्र है, और अमेरिका का इस तरह बीच में आना न केवल राजनयिक अनुशासन का उल्लंघन है, बल्कि मोदी सरकार की कमजोरी को भी उजागर करता है।VIDEO | Addressing a press conference in Mumbai, Shiv Sena (UBT) MP Sanjay Raut (@rautsanjay61) says, "Why hasn't US President Trump stopped the Israel-Gaza war? It is still going on. President Trump pressured India to stop its action against Pakistan. No other president can… pic.twitter.com/SJkdmOyajX
— Press Trust of India (@PTI_News) May 11, 2025