संजय राउत को मानहानि केस में 15 दिन की सजा, 25 हजार का जुर्माना
शिवसेना सांसद संजय राउत को मानहानि के मामले में दोषी करार दिया गया है। मुंबई के शिवड़ी कोर्ट ने उन्हें 15 दिनों की जेल की सजा सुनाई है, साथ ही 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है
शिवसेना सांसद संजय राउत को मानहानि के मामले में दोषी करार दिया गया है। मुंबई के शिवड़ी कोर्ट ने उन्हें 15 दिनों की जेल की सजा सुनाई है, साथ ही 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। यह मामला बीजेपी नेता किरीट सोमैया की पत्नी मेधा किरीट द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे से जुड़ा हुआ है। मेधा ने राउत पर 100 करोड़ रुपये के मानहानि का आरोप लगाया था। मेधा ने कोर्ट में राउत के द्वारा किए गए आरोपों का समर्थन करने के लिए एक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया इंटरव्यू की वीडियो क्लिप भी पेश की, जिसमें राउत ने अपने आरोपों को दोहराया था। सोमैया ने दावा किया कि इन आरोपों को प्रमुख समाचार चैनलों पर व्यापक रूप से प्रसारित किया गया था, जिससे उनकी और मेधा की छवि को नुकसान पहुंचा।