क्या होता है ‘हालेलुइया’, जिससे राजा भइया ने पोप फ्रांसिस को ‘ठीक’ करने की सलाह दे डाली
उत्तर प्रदेश के नेता राजा भइया ने धर्मांतरण कराने वालों पर निशाना साधा, अगर ‘हालेलुइया’ में चमत्कार है, तो वे वेटिकन जाकर पोप का इलाज करें।
उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ नेता और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भइया ने धर्मांतरण के मुद्दे पर बड़ा बयान दिया है। हाल ही में उन्होंने ईसाई धर्मांतरण करने वालों पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग चमत्कार के नाम पर भोले-भाले आदिवासियों और अशिक्षित लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं, उन्हें अब वेटिकन जाकर पोप फ्रांसिस को ठीक करना चाहिए। बता दें कि राजा भइया का यह बयान उस समय आया है जब वे लगातार हिंदू धर्म और सनातन संस्कृति के समर्थन में मुखर हो रहे हैं। प्रयागराज के महाकुंभ में भी उन्होंने सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार पर जोर दिया था। अब उन्होंने सीधे तौर पर धर्मांतरण कराने वाले मिशनरियों को चुनौती देते हुए कहा कि अगर उनके ‘हालेलुइया’ में इतनी शक्ति है, तो वे वेटिकन सिटी (Vatican) जाकर पोप फ्रांसिस का इलाज कर सकते हैं। राजा भइया का यह बयान भारत में धर्मांतरण कराने वाली संस्थाओं पर एक तीखा प्रहार माना जा रहा है। अक्सर यह आरोप लगाया जाता है कि कुछ ईसाई मिशनरी संगठन चमत्कार के नाम पर लोगों को बहकाकर धर्मांतरण कराते हैं। राजा भइया ने इस पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर धर्मांतरण कराने वालों के पास सच में चमत्कारी शक्तियां हैं, तो उन्हें वेटिकन जाकर पोप फ्रांसिस की बिगड़ती सेहत को सुधारना चाहिए।
आदिवासियों और अशिक्षितों को ‘हालेलुइया’ का झांसा देकर करिश्मा दिखाने वाले भारत के ईसाई धर्मगुरुओं को चाहिए कि एक साथ जाकर वाटिकन सिटि में जीवन-मरण के बीच जूझ रहे पोप के सिर पर हाथ फेर कर उन्हें ठीक कर दें। वैसे भी पोप लंबे समय से wheel chair पर हैं और अब अस्पताल में काफ़ी गंभीर…
— Raja Bhaiya (@Raghuraj_Bhadri) February 23, 2025