Rahul Gandhi defamation case: मानहानि केस में राहुल गांधी को बड़ी राहत, 19 सितंबर तक सुनवाई टली
Rahul Gandhi defamation case: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी को अमित शाह के खिलाफ मानहानि केस मामले में थोड़ी सी राहत मिली है, इस केस में अगली सुनवाई 19 सितंबर तक के लिए टाल दी गई है जो राहुल गांधी के लिए किसी बड़े राहत से काम नहीं है, दरअसल राहुल गांधी के केस में गृहमंत्री अमित शाह पर आपात के जनक टिप्पणी के मामले में आज एमपी एमएलए कोर्ट में परिवादी के मौका लेने की वजह से सुनवाई टल गई जिसके बाद विशेष मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने अधिवक्ता संतोष पांडे की अर्जी को स्वीकार कर लिया और इस सुनवाई के लिए 19 सितंबर 2024 की तारीख तय की है, राहुल गांधी पर अमित शाह के ऊपर आपत्तिजनक टिप्पणी का है आरोप दरअसल कर्नाटक के बेंगलुरु में एक जनसभा के दौरान राहुल गांधी ने तत्कालीन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मौजूदा गृहमंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी इस मामले में कोतवाली देहात थाने के हनुमानगंज के रहने वाले विजय मिश्रा नाम के व्यक्ति ने 4 अगस्त 2018 को कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा भी दायर किया था जिसमें राहुल गांधी ने जमानत के बाद अपना बयान भी दर्ज कराया था, ये भी पढ़ें: 5 रूपए तक घट सकती हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतें, समझें इसकी पूरी