जयशंकर की चुप्पी या गद्दारी? राहुल गांधी के तीखे सवालों ने मचाई सियासी हलचल
देश की राजनीति एक बार फिर गरमाई हुई है—वजह है विदेश मंत्री एस. जयशंकर का वो बयान, जिसने कांग्रेस को हमलावर बना दिया है। राहुल गांधी ने सीधे-सीधे सवाल उठाते हुए कहा है कि अगर पाकिस्तान को पहले से पता था कि भारत किसे निशाना बना रहा है, तो आखिर हमने कितने अपने विमान खो दिए? उन्होंने साफ शब्दों में कहा, “यह कोई गलती नहीं, एक संगीन अपराध है। देश को सच जानने का हक है।”
पाकिस्तान को पहले से सूचना? राहुल गांधी का बड़ा हमला
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें विदेश मंत्री एस. जयशंकर यह कह रहे हैं कि ऑपरेशन की शुरुआत में पाकिस्तान को यह सूचित कर दिया गया था कि भारत केवल आतंकी ठिकानों को निशाना बना रहा है, पाकिस्तानी सेना को नहीं। राहुल ने इसे महज बयानबाजी नहीं बल्कि एक गंभीर मुद्दा बताया और फिर से पूछा, “कितने भारतीय विमानों की कुर्बानी हमने दी, क्योंकि पाकिस्तान को पहले से जानकारी थी?”EAM Jaishankar’s silence isn’t just telling — it’s damning.
So I’ll ask again: How many Indian aircraft did we lose because Pakistan knew? This wasn’t a lapse. It was a crime. And the nation deserves the truth. https://t.co/izn4LmBGJZ — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 19, 2025