राहुल ने PM मोदी के 'एक है तो सेफ है' पर तंज कसते हुए अडानी के धारावी प्रोजेक्ट पर साधा निशाना
सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने नाटकीय अंदाज में एक तिजोरी से दो पोस्टर निकाले। पहले पोस्टर में पीएम मोदी और अडानी की तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा था -'एक है तो सेफ है'।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'एक है तो सेफ हैं' के नारे पर तंज कसते हुए उन पर उद्योगपति गौतम अडानी (adani) के हितों को महाराष्ट्र की जनता से ऊपर रखने का आरोप लगाया। सोमवार को राहुल गांधी ने ये बातें एक प्रेस कॉन्फ्रेंस ( rahul gandhi press conference) में कहीं। राहुल ने कहा, "फॉक्सकॉन और एयरबस जैसी कुल 7 लाख करोड़ रुपए की परियोजनाएं गुजरात चली गईं, जिससे आपसे 5 लाख नौकरियां छीन ली गईं।" राहुल गांधी ने कहा, 'यह चुनाव विचारधाराओं की लड़ाई है, कुछ अरबपतियों और गरीबों के बीच।'' उन्होंने वादा किया कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार महाराष्ट्र के नागरिकों के हितों को प्राथमिकता देगी। बीजेपी ने पहले धारावी परियोजना का बचाव करते हुए इसे स्लम क्षेत्र के निवासियों के लिए बेहतर जीवन और बुनियादी ढांचे की पेशकश करने वाली एक परिवर्तनकारी पहल बताया है।
राहुल ने नाटकीय अंदाज में एक तिजोरी से 2 पोस्टर निकाले
मुंबई में 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों (maharashtra elections) से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी (rahul gandhi) ने नाटकीय अंदाज में एक तिजोरी से दो पोस्टर निकाले। पहले पोस्टर में पीएम मोदी और अडानी की तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा था - 'एक है तो सेफ है'। जबकि दूसरे पोस्टर में अडानी समूह की विवादास्पद धारावी पुनर्विकास योजना (adani's dharavi slum project ) का नक्शा दिखाया गया था।LIVE: Press Conference | Mumbai, Maharashtra https://t.co/H5gxvyHRaQ
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 18, 2024