ब्रिक्स समिट में पुतिन की इस बात पर पीएम मोदी अपनी हंसी नहीं रोक पाए, देखें वीडियो
पुतिन ने मोदी से कहा कि उन्हें अनुवादक की जरूरत नहीं है क्योंकि दोनों देशों के रिश्ते इतने गहरे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को रूस के कजान शहर पहुंचे, जहां उन्होंने 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लिया। सम्मेलन के दौरान, पीएम मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई, जिसमें रिश्तों को लेकर कुछ खास बातें हुईं। बैठक के दौरान दोनों नेताओं के बीच हल्के-फुल्के हंसी मजाक का भी मौका आया।
पुतिन ने पीएम मोदी से कहा- "आपको अनुवादक की जरूरत नहीं है"
बैठक के शुरुआती दौर में, पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी से कहा कि आपको तो अनुवादक की कोई जरूरत ही नहीं है, क्योंकि भारत और रूस के बीच रिश्ते इतने पुराने और गहरे हैं कि अब उन्हें एक-दूसरे को समझने के लिए किसी अनुवादक की जरूरत नहीं है। पुतिन की इस मजेदार बात ने सभागार का माहौल हल्का-फुल्का बना दिया और पीएम मोदी भी मुस्कुराए बिना नहीं रह सके। इस पर प्रधानमंत्री मोदी ने जवाब देते हुए कहा कि यह हमेशा खुशी की बात होती है जब दोस्ताना रिश्तों को इस तरह से देखा जाए। पुतिन के इस कमेंट ने बैठक में सहजता और गर्मजोशी का माहौल बना दिया।👇Putin makes Modi laugh during bilateral talks
"Our relationship is so tight that you understand me without any translation": 🇷🇺Putin to 🇮🇳PM Modi हमारे रिश्ते कुछ ऐसे हैं की आप बिना अनुवाद के ही सब समझ जाएंगे pic.twitter.com/BaKMUkZaIF — Sputnik India (@Sputnik_India) October 22, 2024