पीएम मोदी ने बाबा साहेब को किया नमन, बोले- उनके आदर्शों पर चलकर बनाएंगे विकसित भारत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस खास मौके पर बाबा साहेब को नमन करते हुए कहा कि आज जो भारत सामाजिक न्याय के रास्ते पर अग्रसर है, उसके मूल में अंबेडकर जी की सोच और प्रेरणा है।
भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर पूरे देश ने उन्हें श्रद्धा और सम्मान के साथ याद किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस खास मौके पर बाबा साहेब को नमन करते हुए कहा कि आज जो भारत सामाजिक न्याय के रास्ते पर अग्रसर है, उसके मूल में अंबेडकर जी की सोच और प्रेरणा है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने X पर ट्वीट करते हुए दी श्रद्धांजलि
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, "आज सुबह संसद भवन परिसर में अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ डॉ. अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की।" पीएम मोदी ने आगे लिखा कि पूज्य बाबासाहेब को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन। यह उन्हीं की प्रेरणा है कि भारत आज सामाजिक न्याय के सपने को साकार करने के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहा है। उनके सिद्धांत और मूल्य आत्मनिर्भर भारत को मजबूती और गति देने वाले हैं। डॉ. अंबेडकर सिर्फ संविधान निर्माता नहीं थे, बल्कि सामाजिक समानता, मानवाधिकारों और न्याय की आवाज थे, जिनकी सोच आज भी करोड़ों भारतीयों को दिशा दिखा रही है।Paid homage to Dr. Ambedkar along with other dignitaries at the Parliament House complex earlier this morning. pic.twitter.com/D01WRL89Qe
— Narendra Modi (@narendramodi) April 14, 2025