PM मोदी ने अहमदाबाद मेट्रो रेल परियोजना को दिखाई हरी झंडी, यात्रा का लिया आनंद!
Ahmedabad Metro Rail Project: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद मेट्रो रेल परियोजना के दूसरे चरण का उद्घाटन किया। इस परियोजना को गुजरात मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (जीएमआरसी) ने गुजरात सरकार और भारत सरकार के सहयोग से विकसित किया है। उद्घाटन के मौके पर पीएम मोदी ने खुद मेट्रो की सवारी की और इसके साथ ही गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी मौजूद रहे।
पीएम मोदी का मेट्रो यात्रा का अनुभव
प्रधानमंत्री मोदी ने सेक्शन 1 मेट्रो स्टेशन से गिफ्ट सिटी मेट्रो स्टेशन तक की यात्रा की। इस दौरान उन्होंने मेट्रो के अंदर युवाओं से बातचीत की और अहमदाबाद मेट्रो रेल परियोजना के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर भी इस यात्रा का आनंद लेते हुए अपना अनुभव साझा किया, जिसमें उन्होंने युवाओं के साथ अपने बातचीत के पल को भी रिकॉर्ड किया।#WATCH | Gujarat: Prime Minister Narendra Modi inaugurated the Ahmedabad Metro Rail Project
Gujarat Governor Acharya Devvrat and Chief Minister Bhupendra Patel were also present. pic.twitter.com/mXEayEmWRh — ANI (@ANI) September 16, 2024