पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, कहा- ये लोग दलित और पिछड़ों को अपने बराबर नहीं मानते…
मोदी ने कांग्रेस की सोच को विदेशी बताते हुए कहा कि यह पार्टी हमेशा से ही दलित, पिछड़े और आदिवासियों को अपने बराबर नहीं मानती।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के वाशिम में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और महाअघाड़ी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस दलितों और पिछड़ों का अपमान करती है और केवल गरीबों को लूटने की सोच रखती है। मोदी ने कहा कि कांग्रेस शहरी नक्सलियों के गिरोह के साथ मिलकर देश को पीछे धकेलने का प्रयास कर रही है।
कांग्रेस की सोच विदेशी
मोदी ने कांग्रेस की सोच को विदेशी बताते हुए कहा कि यह पार्टी हमेशा से ही दलित, पिछड़े और आदिवासियों को अपने बराबर नहीं मानती। उन्होंने कहा, "कांग्रेस को लगता है कि भारत पर केवल एक परिवार की ही हुकूमत रहनी चाहिए। यही कारण है कि उन्होंने बंजारा समाज के प्रति अपमानजनक रवैया अपनाया है।"#WATCH | Addressing a public rally in Maharashtra's Washim, PM Narendra Modi says, "... Drugs worth thousands of crores have been recovered in Delhi. The main accused in this drug racket is a Congress leader. Congress wants to push the youth towards drugs and use that money to… pic.twitter.com/HATfm2QGNh
— ANI (@ANI) October 5, 2024