Pahalgam Attack: पानी के बाद अब दवाइयों से मरेगा पाकिस्तान, भारत के एक्शन से हुई भारी किल्लत
भारत से दवाइयों और कच्चे माल की सप्लाई रुकने से पाकिस्तान में दवा संकट गहराने लगा है, सरकार ने इमरजेंसी प्लान शुरू किए हैं।
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के साथ अपना व्यापार रोक दिया है। इसके चलते पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ गई हैं। खासतौर पर दवाइयों की सप्लाई पर असर पड़ा है। अब पाकिस्तान को डर सता रहा है कि दवाइयों की भारी कमी हो सकती है। इसी वजह से वहां की सरकार ने दवाइयों की सप्लाई बचाने के लिए इमरजेंसी प्लान शुरू कर दिए हैं। भारत से जो दवाइयां और दवाओं का कच्चा माल आता था, वो अब रुक गया है। इससे पाकिस्तान की सेहत व्यवस्था पर सीधा असर पड़ रहा है। दवाइयों का स्टॉक खत्म होने का खतरा बढ़ता जा रहा है। इतना ही नहीं, जब भारत ने सिंधु जल संधि भी रोकने का फैसला किया तो पाकिस्तान ने भी जवाब में दिल्ली से सारे व्यापारिक रिश्ते तोड़ दिए। इसका सीधा असर जरूरी जीवनरक्षक दवाइयों की सप्लाई पर पड़ा है। पाकिस्तान की ड्रग रेगुलेटरी अथॉरिटी (DRAP) ने हालात को देखते हुए इमरजेंसी कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।