जाहिलता से बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान, कट्टरपंथियों ने अहमदी मुस्लिमों पर किया हमला, पीट-पीट कर मार डाला
कराची में मस्जिद के पास लायक चीमा पर TLP कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया। गंभीर चोटों के चलते अस्पताल में उनकी मौत हो गई।
पाकिस्तान के कराची शहर में शुक्रवार दोपहर को एक दुखद घटना हुई। यहां एक अहमदी मुस्लिम व्यक्ति की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। ये घटना कराची के सदर इलाके में तब हुई, जब कट्टरपंथी संगठन तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (TLP) के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अहमदियों की एक मस्जिद को घेर लिया और वहां हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि TLP के लोगों ने अहमदी समुदाय को नमाज पढ़ने से रोकने के लिए हिंसा शुरू कर दी। इसी दौरान एक व्यक्ति को बुरी तरह पीटा गया, जिसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच पाई। पुलिस का कहना है कि वो मामले की जांच कर रही है और इलाके की CCTV फुटेज खंगाली जा रही है। अख़बार ‘डॉन’ की रिपोर्ट के मुताबिक, कराची के DIG सैयद असद रजा ने बताया कि TLP के करीब 400 कार्यकर्ता मोबाइल मार्केट के पास एक हॉल में जमा हुए थे। इसके बाद उन्होंने शाह लतीफ, सुरजानी और खोखरापार जैसे इलाकों में भी अहमदी समुदाय को निशाना बनाने की कोशिश की। बाकी इलाकों में पुलिस की मौजूदगी के कारण हालात काबू में रहे, लेकिन सदर इलाके में हिंसा के दौरान एक शख्स की जान चली गई।
#BREAKING A mob has surrounded an Ahmadiyya worship place in Mobile Market, Saddar, Karachi. They have lynched one of the worshippers to death outside the worship place. Dozens of others are stranded inside. pic.twitter.com/YPoOkGTeDF
— Naya Daur Videos (@nayadaurpk_urdu) April 18, 2025