भारत के फैसलों से हिल गया पाकिस्तान! कहा– ‘सिंधु जल संधि खत्म करने के लिए पहलगाम हमले को बनाया बहाना’
पहलगाम आतंकी हमले ने एक बार फिर भारत-पाक रिश्तों में खटास बढ़ा दी है। भारत ने जिस सख्ती से जवाब दिया है, उससे पाकिस्तान की नींद उड़ चुकी है। लेकिन अब पाकिस्तान काउंटर अटैक के मूड में दिख रहा है—बयानबाज़ी शुरू हो गई है और झूठे आरोपों का सिलसिला तेज़ हो गया है।
पाक रक्षा मंत्री का दावा– "भारत कर रहा है राजनीतिक फायदा"
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ ने हाल ही में न्यूयॉर्क टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा कि भारत पहलगाम हमले को बहाना बनाकर सिंधु जल संधि को खत्म करने की कोशिश कर रहा है। उनका कहना है कि भारत यह सब घरेलू राजनीति में फायदा उठाने के लिए कर रहा है। यह सब कुछ बिना सबूत, बिना जांच के किया जा रहा है। आसिफ ने आगे कहा कि पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय जांच के लिए तैयार है और भारत की ओर से उठाए जा रहे कदम किसी भी स्तर पर न्यायोचित नहीं हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर यह हालात आगे बढ़ते हैं तो पूरे क्षेत्र को युद्ध की आग में झोंक सकते हैं।भारत ने दिखाया सख्त रुख: हर मोर्चे पर पाकिस्तान को जवाब
पहलगाम में हुए भीषण आतंकवादी हमले के बाद भारत सरकार ने कई बड़े फैसले लिए:- सिंधु जल संधि को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया है।
- अटारी बॉर्डर बंद, और सभी पाकिस्तानी नागरिकों को 1 मई तक देश छोड़ने का आदेश।
- पाकिस्तानी सैन्य अधिकारी को निष्कासित कर दिया गया।
- व्यापार और कूटनीतिक संबंधों पर पूर्ण विराम।