Pahalgam Attack: 'इस्लामी आतंकी हमला...हम भारत के साथ' अमेरिका से किसका बयान?
Pahalgam Terror Attack: कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में पर्यटकों की टारगेट किलिंग से भारत में आक्रोश है। वहीं भारत के सहयोगी देश भी इस हमले को भयावह बताते हुए भारत का साथ देने की बात कह रहे हैं। (Pahalgam Terror Attack) पहलगाम आतंकी हमले पर अब अमेरिका से बयान आया है। अमेरिका में खुफिया विभाग की निदेशक तुलसी गबार्ड ने कहा कि इस भयावह इस्लामी आतंकी हमले के बाद अब भारत के साथ हैं। तुलसी गबार्ड ने क्या कहा? जानिए...
'इस्लामी आतंकी हमला...हम भारत के साथ'
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत आतंक के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी कर रहा है। भारत को सहयोगी देशों का भी साथ मिल रहा है। अमेरिका ने भी पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमले की निंदा की है और भारत के सहयोग की बात कही है। अमेरिका की राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड ने भी पहलगाम में आतंकी हमले की निंदा की है। उन्होंने कहा कि इस भयावह इस्लामी आतंकी हमले के बाद हम भारत के साथ हैं, जिसमें पहलगाम में 26 हिंदुओं को निशाना बनाकर मार डाला गया।We stand in solidarity with India in the wake of the horrific Islamist terrorist attack, targeting and killing 26 Hindus in Pahalgam. My prayers and deepest sympathies are with those who lost a loved one, PM @narendramodi, and with all the people of India. We are with you and…
— DNI Tulsi Gabbard (@DNIGabbard) April 25, 2025