'अबकी बार घुसकर मारना नहीं, सीधा घुसके बैठ जाओ', ओवैसी के बोल सुन ठनक जाएगा पाकिस्तान का माथा
पहलगाम आतंकी हमले के बाद ओवैसी ने केंद्र से पाकिस्तान के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की मांग की, स्थायी हल की आवश्यकता जताई।
हैदराबाद के तेजतर्रार सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने आज पाकिस्तान को लेकर ऐसा धमाकेदार बयान दिया है जिसने राजनीतिक गलियारों में तूफान ला दिया है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद बढ़ते तनाव के बीच ओवैसी ने केंद्र सरकार से मांग की कि "इस बार सिर्फ घर में घुसकर मारने भर से काम नहीं चलेगा, बल्कि घर में घुसकर बैठ जाना चाहिए"। यह बयान उन्होंने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दिया, जहां उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए सरकार को चुनौती दी।
"पीओके हमारा है": ओवैसी ने दोहराया ऐतिहासिक संकल्प
ओवैसी ने अपने तीखे बयान में भारतीय संसद के उस ऐतिहासिक संकल्प को फिर से दोहराया जिसमें स्पष्ट कहा गया था कि "पाक अधिकृत कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है"। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि अगर पाकिस्तान के खिलाफ कोई कार्रवाई हो रही है तो उसे अधूरा न छोड़ा जाए। "बार-बार आतंकी हमले नहीं होने चाहिए। इस बार हमें स्थायी समाधान की जरूरत है" - ओवैसी के इन शब्दों ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। उन्होंने साफ कहा कि भारत को अब रिऐक्टिव नहीं प्रोएक्टिव होना चाहिए।#WATCH | Hyderabad, Telangana: AIMIM chief and MP Asaduddin Owaisi says, "...BJP says 'ghar me ghus ke maarenge'. If you (central government) are taking action this time (against Pakistan), 'toh ghar mein ghus kar baith jana'. It is the resolution of the Indian Parliament that… pic.twitter.com/lFFareuYgY
— ANI (@ANI) May 1, 2025