धर्म के नाम पर कत्ल बर्दाश्त नहीं... बहरीन में ओवैसी ने PAK को ऐसे पढ़ाया इस्लाम का पाठ, जानिए
बहरीन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने पाकिस्तान की आतंकी भूमिका उजागर की, ओवैसी ने इस्लामिक आतंकवाद को ललकारा, FATF में कड़ी कार्रवाई की मांग।
ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ एक नई जंग छेड़ी है और यह जंग सीमा पर नहीं, बल्कि वैश्विक मंचों पर लड़ी जा रही है। इसी कड़ी में बहरीन में भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने पाकिस्तान को उसके ही खेल में मात देते हुए उसके आतंकी चेहरे को बेनकाब किया। AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने जिस तरह पाकिस्तान की पोल खोली, वह चौंकाने वाला था। उन्होंने कहा कि "पाकिस्तान ने कुरान की आयतों को तोड़-मरोड़कर पेश किया, निर्दोषों के खून को हलाल बताया... जबकि इस्लाम साफ कहता है कि एक मासूम की हत्या पूरी इंसानियत की हत्या के बराबर है!" यह वही ओवैसी हैं जिन्हें अक्सर 'सॉफ्ट सेपरेटिस्ट' कहा जाता है, लेकिन आज वे भारत की तरफ से सबसे मुखर आवाज बनकर उभरे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि"जब तक पाकिस्तान आतंकियों को पनाह देता रहेगा, भारत समेत पूरी दुनिया को खतरा बना रहेगा।" यह पहली बार है जब एक भारतीय मुस्लिम नेता अंतरराष्ट्रीय मंच से पाकिस्तान के 'इस्लामिक टेररिज्म' के नैरेटिव को चुनौती दे रहा है।
क्या FATF की ग्रे लिस्ट में वापस जायेगा पाकिस्तान?
बीजेपी सांसद बैजयंत पांडा के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल ने बहरीन सरकार के सामने एक स्पष्ट मांग रखी है कि"पाकिस्तान को फिर से FATF की ग्रे लिस्ट में डालो!" ओवैसी ने इस पर जोर देते हुए कहा कि पाकिस्तान द्वारा बहरीन और अन्य देशों से मिलने वाली आर्थिक मदद का इस्तेमाल आतंकवाद को फंड करने में किया जा रहा है।#WATCH | Manama, Bahrain: During an interaction with the prominent personalities, AIMIM MP Asaduddin Owaisi says, " ...Our govt has taken all the steps to protect the lives of every Indian. This govt has made very clear next time you (Pakistan) take up this misadventure, it will… pic.twitter.com/pIV0B04e9h
— ANI (@ANI) May 24, 2025