भारत के तीखे बदले से थर्राया पाकिस्तान, डोवाल को कॉल कर एक बड़े अफसर ने मांगी रहम की भीख!
Operation Sindoor: भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और PoK में आतंकी ठिकानों पर ऐसा हमला बोला कि पड़ोसी मुल्क के होश उड़ गए। पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले का बदला लेते हुए भारतीय सेना ने जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के 9 ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया।(Operation Sindoor) इस सटीक हमले की कमान NSA अजित डोभाल ने संभाली थी। लेकिन हमले के चंद घंटों बाद ही पाकिस्तान के NSA और ISI प्रमुख असीम मलिक ने डोभाल को फोन घुमाया और मिन्नतें करने लगे।
असीम मलिक ने डोभाल से फोन..
ऑपरेशन सिंदूर भारत की जीरो टॉलरेंस नीति का सबूत था। पहलगाम में 26 लोगों की मौत के बाद भारत ने साफ कर दिया कि आतंकवाद को बख्शा नहीं जाएगा। डोभाल ने हमले के बाद अमेरिका, ब्रिटेन, रूस जैसे देशों के NSA से बात कर भारत का पक्ष रखा, लेकिन पाकिस्तान की बौखलाहट अलग ही थी। असीम मलिक ने डोभाल से फोन पर क्या कहा, ये तो साफ नहीं, पर पाकिस्तान के डिप्टी PM इशाक डार ने TRT वर्ल्ड को बताया कि दोनों NSA के बीच बात हुई।Indian and Pakistani national security advisers have spoken after India carried out May 7 attacks, Pakistan's Deputy PM and FM Ishaq Dar says in an exclusive interview with TRT World's Kamran Yousaf pic.twitter.com/zvusH7bKzF
— TRT World (@trtworld) May 7, 2025