Nitish Cabinet 2025: बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने अपने कैबिनेट में विभागों का बटवारा कर दिया है। सम्राट चौधरी को गृह विभाग, संजय टाइगर को श्रम संसाधन, मंगल पांडे को स्वास्थ्य और विधि, सुरेंद्र मेहता को पशु एवं मत्स्य संसाधन और नितिन नवीन को पथ निर्माण की जिम्मेदारी (Nitish Cabinet 2025) मिली है। वहीं पिछली सरकार में उप मुख्यमंत्री रहे विजय कुमार सिन्हा को खान एवं भूत तत्व, दिलीप जायसवाल को उद्योग विभाग, रामकृपाल यादव को कृषि विभाग, श्रेयसी सिंह को खेल एवं युवा विभाग और अरुण शंकर प्रसाद को पर्यटन एवं कला विभाग की जिम्मेदारी (Nitish Cabinet 2025) मिली है।
पहली बार नितीश के पास नहीं होगा गृह
बिहार में नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री रहते हुए ऐसा पहली बार हुआ होगा जब उनके पास गृह विभाग की जिम्मेदारी नहीं होगी। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी इसकी जिम्मेदारी संभालेंगे। बता दें कि गृह विभाग को लेकर भारतीय जनता पार्टी और जेडीयू में खींचतान चल रही थी और अंत में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मीटिंग के बाद यह विभाग भाजपा के पास गया।
देखें भाजपा के मंत्रियों का विभाग
सम्राट चौधरी- गृह विभाग विजय कुमार सिन्हा- भूमि एवं राजस्व विभाग, खान एवं भू-तत्व विभाग मंगल पाण्डे- स्वास्थ्य विभाग, विधि विभाग दिलीप जयसवाल- उघोग विभाग नितीन नवीन- पथ निर्माण विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग रामकृपाल यादव- कृषि विभाग संजय टाइगर- श्रम संसाधन विभाग अरूण शंकर प्रसाद- पर्यटन विभाग, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग सुरेन्द्र मेहता- पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग नारायण प्रसाद- आपदा प्रबंधन विभाग श्रीमती रमा निषाद- पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग लखेन्द्र पासवान- अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग श्रेयसी सिंह- सूचना प्रावैधिकी विभाग, खेल विभाग प्रमोद चंद्रवंशी- सहकारिता विभाग, पर्यावरण-वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग LJP (R)- गन्ना उघोग विभाग लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग HAM- लघु जल संसाधन विभाग RLM- पंचायती राज विभाग
20 नवंबर को नितीश ने ली थी सीएम पद की शपथ
20 नवंबर को नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर 10वीं बार शपथ लेकर एक रिकॉर्ड बनाया। उनके साथ, BJP के सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने पटना के गांधी मैदान में एक बड़े समारोह में बिहार के डिप्टी CM के तौर पर शपथ ली। BJP, JD(U), RLJP और HAM के MLA ने भी नई बिहार सरकार में मंत्री पद की शपथ ली। BJP को 14 मंत्री पद, JD(U) को 9, LJP (रामविलास) को 2 और HAM और RLM को 1-1 मंत्री पद मिला।
यह भी पढ़ें: Dubai Airshow: दुबई एयर शो में भारत का तेजस MK-1 फाइटर जेट क्रैश, पायलट की मौत