नए साल से होंगे ये बड़े बदलाव, आम आदमी पर पड़ेगा सीधा असर

Update: 2025-12-27 06:33 GMT
New Rules January 1: नए साल 2026 की शुरुआत में अब महज चार दिन शेष रहे गए हैं। साल के आखिरी महीने यानी दिसंबर की विदाई के साथ जनवरी महीने की शुरुआत होगी। देशभर में सर्दी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही 1 जनवरी 2026 से देश में कई नियमों में बदलाव होने जा रहे हैं। हर महीने की पहली तारीख हो होने वाले बदलावों का असर आम आदमी की जेब पर भी पड़ता हैं। 1 जनवरी 2026 से आर्थिक जरूरतों से लेकर आधार कार्ड से जुड़े नियमों और टैक्स संबंधी नियम शामिल हैं।

गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव

एक जनवरी से जिन चीज़ों में बदलाव होगा उसमें सबसे पहले गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव प्रमुख हैं। तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को गैस की कीमतों में बदलाव करती हैं। इस बार घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में बदलाव के चांस कम हैं, लेकिन कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में उतार-चढ़ाव होना संभव माना जा रहा हैं।

CNG-PNG के रेट में बदलाव

नए साल में CNG और PNG के दामों में राहत मिलने की संभावना है। यूनिफाइड टैरिफ सिस्टम में बदलाव के बाद सीएनजी की कीमतों में 1.25 से 2.50 रुपये प्रति किलो तक की कमी आ सकती है। वहीं पीएनजी के दाम 0.90 से 1.80 रुपये तक घट सकते हैं। एलपीजी सिलेंडर की तरह तेल कंपनियां हर महीने पेट्रोल-डीजल की कीमतों की भी समीक्षा करती हैं। यह कीमतें प्रत्येक दिन भी बदली जा सकती हैं। इसकी कीमत वैश्विक बाजार के रुझानों और करेंसी पर निर्भर करती हैं।

पैन और आधार लिंक करना होगा अनिवार्य

इसके साथ ही अब पैन और आधार लिंक करना अनिवार्य होगा। अगर आपने 31 दिसंबर तक पैन को आधार से लिंक नहीं कराया, तो इसके बाद जुर्माना देना पड़ सकता है। बिना लिंक के पैन कार्ड निष्क्रिय भी हो सकता है, जिससे बैंकिंग और टैक्स से जुड़े काम अटक सकते हैं। इसके अलावा क्रेडिट ब्यूरो अब हर 15 दिन के बजाय हर हफ़्ते क्रेडिट स्कोर अपडेट करेंगे, जिससे लोन की योग्यता और क्रेडिट हिस्ट्री ज़्यादा रियल-टाइम होगी। ये भी पढ़े: GST में बदलाव से बड़ी राहत, 2 रुपये लीटर सस्ता हुआ दूध भारतीय शेयर बाजार में बड़ी बढ़त, सेंसेक्स में 287 अंक की बढ़ोत्तरी
Tags:    

Similar News