पीएम मोदी की अजमेर में बड़ी जनसभा आज, राजस्थान की जनता को देंगे करोड़ों की सौगात
PM Modi Ajmer Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान के दौरे पर रहेंगे। पीएम मोदी की आज राजस्थान के अजमेर में एक बड़ी जनसभा भी होगी। इस जनसभा में बड़ी संख्या में लोगों की आने की उम्मीद है।
PM Modi Ajmer Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान के दौरे पर रहेंगे। पीएम मोदी की आज राजस्थान के अजमेर में एक बड़ी जनसभा भी होगी। इस जनसभा में बड़ी संख्या में लोगों की आने की उम्मीद है। पीएम मोदी आज राजस्थान की जनता को करोड़ों रूपये की विकास योजनाओं की सौगात भी देंगे। बता दें कायड़ विश्राम स्थली पर होने वाली इस विशाल सभा को लेकर पूरे प्रदेश में भारी उत्साह है।
16,686 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी की शनिवार 28 फरवरी को अजमेर के कायड़ विश्रामस्थली में आयोजित भव्य जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी कुल 16,686 करोड़ रुपये की 43 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एक दिन पहले ही अजमेर पहुँच चुके हैं और उन्होंने आयोजन स्थल का बारीकी से निरीक्षण कर सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया है।
HPV वैक्सीन का राष्ट्रव्यापी शुभारंभ
इसके साथ ही अजमेर की धरती से केंद्र सरकार स्वास्थ्य के क्षेत्र में आज एक ऐतिहासिक शुरुआत होने जा रही है। प्रधानमंत्री मोदी देशभर की 14 वर्ष तक की बालिकाओं के लिए ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) टीकाकरण अभियान का औपचारिक शुभारंभ करेंगे। यह टीका महिलाओं में होने वाले ‘सर्वाइकल कैंसर’ की रोकथाम के लिए बेहद प्रभावी है। भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा संचालित इस अभियान के तहत सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर यह वैक्सीन निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।
करीब 5,000 पुलिस जवानों की तैनाती
प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर अजमेर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है. कायड़ विश्राम स्थली और किशनगढ़ एयरपोर्ट के आसपास सुरक्षा का भारी घेरा तैयार किया गया है, जिसमें करीब 5,000 पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। बता दें शनिवार सुबह 6 बजे से ही अजमेर शहर और हाईवे पर भारी वाहनों की नो-एंट्री लागू कर दी गई है।