एग्जिट पोल का नया आंकड़ा आया सामने, दिल्ली में बीजेपी 50 के पार, AAP 19 पर सिमटी, कांग्रेस क्लीन बोल्ड!
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के एग्जिट पोल में बीजेपी को 51 सीटों पर बढ़त, AAP को 19 सीटें मिलने का अनुमान। जानें पूरी रिपोर्ट..
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 का मतदान समाप्त हो चुका है, और अब सभी की नजरें एग्जिट पोल के नतीजों पर हैं। टुडेज़ चाणक्य द्वारा किए गए एग्जिट पोल के अनुसार, दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को 51 सीटें मिलती दिख रही हैं, जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) 19 सीटों पर सिमट सकती है। ये आंकड़े दिल्ली की राजनीति में बड़ा उलटफेर दिखा रहे हैं, क्योंकि अगर एग्जिट पोल के नतीजे सही साबित होते हैं तो आम आदमी पार्टी को 2020 के मुकाबले भारी नुकसान हो सकता है।
एग्जिट पोल के मुताबिक सीटों का अनुमान
टुडेज़ चाणक्य के एग्जिट पोल के अनुसार, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भारतीय जनता पार्टी (BJP+) को 51 सीटों के आसपास मिलने का अनुमान है, जिसमें ±6 सीटों का अंतर हो सकता है। वहीं, आम आदमी पार्टी (AAP) को 19 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है, जो पिछले चुनावों के मुकाबले बहुत बड़ी गिरावट होगी। अन्य पार्टियों को 0 से 3 सीटें मिलने का अनुमान है।बीजेपी का 49% वोट शेयर, AAP को 41% का अनुमान
एग्जिट पोल के अनुसार, बीजेपी को 49% वोट शेयर मिलने का अनुमान है, जो पार्टी की मजबूत स्थिति को दर्शाता है। अगर यह अनुमान सही साबित होता है, तो दिल्ली में बीजेपी 26 साल बाद सत्ता में वापसी कर सकती है। वहीं, आम आदमी पार्टी (AAP) को 41% वोट मिलने का अनुमान है। इसका मतलब यह है कि AAP को पिछले चुनावों के मुकाबले नुकसान हो सकता है, और बीजेपी की बढ़त से यह साफ हो जाता है कि दिल्ली की राजनीति में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।📍Today's Chanakya EXIT POLL predicts landslide victory for BJP in Delhi🔥🔥 BJP : 51 ± 6 | 49% Vote Share AAP : 19 ± 6 | 41% OTH : 0 ± 3 | 10% Both Axis My India and Today's Chanakya are predicting HUGE win for BJP 🎯🔥
— Political Views (@PoliticalViewsO) February 6, 2025