नवनीत राणा ने सुनाई खुद पर हमले की आपबीती, कहा-'अल्लाह हू अकबर' के नारे लगाएं...गंदे इशारे किए'
महाराष्ट्र के अमरावती में पूर्व सांसद और बीजेपी नेता नवनीत राणा की रैली में शनिवार को हमला हुआ था। अब इस मामले में हैरान कर देने वाले खुलासे हो रहे हैं।
महाराष्ट्र के अमरावती में पूर्व सांसद और बीजेपी नेता नवनीत राणा (navneet rana) की रैली में शनिवार को हमला हुआ था। अब इस मामले में हैरान कर देने वाले खुलासे हो रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक, नवनीत राणा की रैली ( navneet rana attack in maharashtra's amravati rally) में कथित तौर पर एक भीड़ ने कुर्सियां फेंकी और धमकी भरे नारे लगाए। बता दें कि यह घटना शनिवार शाम अमरावती के खलार गांव में तब हुई, जब नवनीत राणा (navneet rana news) दार्यापुर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार रमेश बंडीले के लिए प्रचार कर रही थीं। घटना के बारे में बताते हुए नवनीत राणा ने कहा कि वे खलार में शांतिपूर्वक प्रचार कर रही थी, तभी कुछ लोगों ने अश्लील इशारे करना शुरू किया और धार्मिक नारे 'अल्लाह हू अकबर' लगाने लगे। उन्होंने आरोप लगाया, "जब हमारे पार्टी समर्थकों ने उन्हें मुझसे संबंधित गाली-गलौच नहीं करने को कहा, तो उन्होंने कुर्सियां फेंकनी शुरू कर दीं।'' ये भी पढ़ें: जामिया मिलिया पर गैर-मुसलमानों को प्रताड़ित करने का आरोप, विश्वविद्यालय ने दिया ये जवाब पत्नी अमृता को लेकर कन्हैया कुमार द्वारा की गई रील वाली टिप्पणी पर भड़के देवेंद्र फडणवीस