"मुस्लिम भाइयों को कोई आंख दिखाएगा तो उसे छोड़ेंगे नहीं", इफ्तार पार्टी में अजित पवार ने दे दिया बड़ा मेसेज
नागपुर हिंसा के बाद डिप्टी CM अजित पवार बोले—मुस्लिम भाइयों को आंख दिखाने वालों को नहीं छोड़ेंगे, कानून तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
Ajit Pawars Iftar Party: महाराष्ट्र में हाल ही में नागपुर में हुई हिंसा के बाद राजनीतिक माहौल गरम है। इस घटना ने राज्य में सामुदायिक तनाव को भी बढ़ा दिया है, जिसके बाद मुख्यमंत्री और BJP नेताओं ने हिंसा में शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई का ऐलान किया है। इस बीच, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और NCP नेता अजित पवार ने एक बड़ा बयान देते हुए मुस्लिम समुदाय को भरोसा दिलाया है। उन्होंने कहा, "मुस्लिम भाइयों को कोई भी आंख दिखाएगा तो उसे छोड़ेंगे नहीं, फिर चाहे कोई भी हो।" यह बयान नागपुर हिंसा के बाद सामुदायिक सद्भाव बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण संदेश माना जा रहा है।
#WATCH | Mumbai | Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar, at an Iftar party hosted by him, says, "...India is a symbol of unity in diversity... We should not fall into the trap of any divisive forces. We have just celebrated Holi, Gudi Padwa and Eid are coming - all these festivals… pic.twitter.com/5s7hMhdGmb
— ANI (@ANI) March 22, 2025