मोदी राज के 11 साल: अर्थव्यवस्था से लेकर डिजिटल इंडिया और डिफेंस तक, कैसे बदला नया भारत?
2014 से 2025 तक भारत ने डिजिटल क्रांति, आर्थिक मजबूती, रक्षा आत्मनिर्भरता और वैश्विक कूटनीति में जबरदस्त प्रगति की। जानिए उपलब्धियां।
2014 से 2025 तक… ये 11 साल सिर्फ सत्ता में टिके रहने की कहानी नहीं, बल्कि भारत को नई रफ्तार देने का अध्याय बन चुके हैं। आर्थिक ग्रोथ हो या डिजिटल क्रांति, सर्जिकल स्ट्राइक हो या चंद्रयान की उड़ान — मोदी सरकार के इन सालों में हर सेक्टर में दिखाई दे रहा है विकास का परचम। 11 साल पहले भारत की अर्थव्यवस्था मात्र 2 ट्रिलियन डॉलर हुआ करती थी, मुद्रास्फीति 8% के पार थी और बुनियादी ढांचा जर्जर हालत में था। आज भारत 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की दहलीज पर खड़ा है, जहां डिजिटल भुगतान से लेकर स्वदेशी रक्षा उत्पादन तक हर क्षेत्र में क्रांति आई है। लेकिन यह सफर कितना आसान रहा? किन नीतियों ने बदली देश की दिशा? और क्या चुनौतियां अभी भी बाकी हैं? 'मेक इन इंडिया' और 'आत्मनिर्भर भारत' जैसी योजनाओं ने घरेलू उत्पादन को बढ़ावा दिया, जिससे इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल और डिफेंस सेक्टर में आत्मनिर्भरता बढ़ी। 2014 में भारत का रक्षा निर्यात मात्र 2,000 करोड़ रुपये था, जो आज 20,000 करोड़ रुपये को पार कर चुका है। उड़ान योजना ने 100 नए हवाई अड्डे बनाकर छोटे शहरों को हवाई यात्रा से जोड़ा, जबकि वंदे भारत ट्रेनों ने रेल यात्रा को लक्जरी बना दिया। 2014 तक भारत में मेट्रो सिर्फ 5 शहरों में थी, आज 20+ शहरों में मेट्रो चल रही है। विदेश नीति में भारत ने G20 की मेजबानी कर वैश्विक नेतृत्व साबित किया, जबकि इंटरनेशनल सोलर अलायंस (ISA) ने भारत को जलवायु नेतृत्व की भूमिका में ला खड़ा किया। यह भी पढ़ें: फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों को पत्नी ने जड़ा थप्पड़? विमान से उतरते वक्त झगड़े का वीडियो हुआ वायरल, जानिए क्या है पूरा मामला? पुतिन को जान से मारने की कोशिश? यूक्रेन ने हेलिकॉप्टर पर किया ड्रोन अटैक, रुस के दावे से मची सनसनी