अखिलेश यादव ने मिल्कीपुर उपचुनाव पर दिया विवादित बयान : कहा "मर गया है चुनाव आयोग"
अखिलेश यादव ने मिल्कीपुर उपचुनाव को लेकर बड़ा बयान दे दिया है। जिसका बीजेपी नेताओं ने किया जोरदार पलटवार, डिंपल यादव उतरीं बचाव में।
यूपी के मिल्कीपुर विधानसभा उप चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव का विवादित बयान सामने आया है। अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग को लेकर बड़ा बयान दे दिया है। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव के संदर्भ में लगे आरोपों पर कहा कि यह बीजेपी का चुनाव लड़ने का तरीका है। चुनाव आयोग मर गया है। हमें उन्हें सफेद कपड़ा भेंट करना होगा।उनके इस बयान के बाद बीजेपी नेताओं के भी ताबड़तोड़ जवाब आने लगे हैं। यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक कहते हैं " मीठा मीठा गप और कड़वा थू। जब नतीजे उनके पक्ष में होते है तो चुनाव आयोग अच्छा हो जाता है। मिल्कीपुर हारने के डर से अखिलेश जी आरोप लगा रहे हैं।
क्या लगाया आरोप?
अखिलेश यादव ने मिल्कीपुर उपचुनाव के दौरान पुलिस की भूमिका को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना था कि पुलिस द्वारा मतदाताओं के पहचान पत्र की जांच की जा रही थी, जो लोकतंत्र के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई से मतदाताओं में डर पैदा किया जा रहा था, जिससे चुनाव परिणामों पर अप्रत्यक्ष रूप से असर पड़ रहा था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी इस कार्य में शामिल थे और यह एक लोकतांत्रिक अपराध है।#WATCH | On allegations surrounding Milkipur Assembly by-elections in Uttar Pradesh, SP chief Akhilesh Yadav says, "This is the manner in which BJP contests elections. Election Commission is dead. We will have to gift them white cloth." pic.twitter.com/3nngG29eHd
— ANI (@ANI) February 6, 2025