‘मौलवी ने मुझे राम-राम कहा’: सीएम योगी ने सुनाई जम्मू-कश्मीर यात्रा की दिलचस्प कहानी
योगी आदित्यनाथ ने फरीदाबाद में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। इस रैली में उन्होंने जम्मू-कश्मीर की अपनी हालिया यात्रा के अनुभव साझा किए, जिसमें एक मौलवी द्वारा 'राम-राम' कहने की घटना ने सबका ध्यान खींचा।
फरीदाबाद, हरियाणा: हरियाणा में विधानसभा चुनावों की हलचल तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस दोनों ही दल चुनावी तैयारियों में जुटे हुए हैं। इसी बीच, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फरीदाबाद में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। इस रैली में उन्होंने जम्मू-कश्मीर की अपनी हालिया यात्रा के अनुभव साझा किए, जिसमें एक मौलवी द्वारा 'राम-राम' कहने की घटना ने सबका ध्यान खींचा।
योगी साहब राम-राम'
योगी आदित्यनाथ ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने के बाद वहां की स्थिति में काफी बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि जब वह जम्मू गए थे, तब वहां भारी बारिश हो रही थी। उन्होंने हवाईअड्डे के अंदर जाने का निर्णय लिया। जैसे ही वह अंदर गए, उन्हें किसी ने 'राम-राम' कहा। योगी ने कहा, "चूंकि जम्मू में मेरा कोई जानकार नहीं था, मैंने समझा कि यह किसी और के लिए कहा गया होगा। लेकिन जब वही आवाज फिर से आई, 'योगी साहब राम-राम', तो मैंने पीछे मुड़कर देखा। वह एक मौलवी था।" इस अनुभव ने उन्हें हैरान कर दिया और उन्होंने इसे अनुच्छेद 370 के प्रभाव के रूप में देखा।सांस्कृतिक है ये बदलाव
योगी ने आगे कहा कि आज जो लोग भारत को कोसते थे, वे भी अब 'राम-राम' कहने लगे हैं। उन्होंने कहा, "भारत की संप्रभुता को चुनौती देने वाले लोग आज खुद इस संस्कृति का सम्मान कर रहे हैं।" योगी ने यह भी कहा कि यह बदलाव न केवल राजनीतिक नहीं है, बल्कि सांस्कृतिक भी है। उन्होंने भरोसा जताया कि एक दिन भारत की सड़कों पर 'हरे राम, हरे कृष्ण' गाते हुए लोग दिखाई देंगे।जो भारत की संप्रभुता को चुनौती देते थे, आज उनके मुंह से भी 'राम-राम' निकल रहा है... pic.twitter.com/qx1Llfgq99
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 28, 2024