लॉरेंस बिश्नोई का एनकाउंटर करने वाले को मिलेगा 1,11,11,111 रुपये का नगद इनाम!
क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर राज शेखावत ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के एनकाउंटर करने वाले पुलिसकर्मी को 1 करोड़ 11 लाख 11 हजार 111 रुपये का इनाम देने का ऐलान किया है।
महाराष्ट्र के एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई सुर्खियों में है। अब लॉरेंस के बारे में क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर राज शेखावत का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। डॉक्टर शेखावत ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो लॉरेंस बिश्नोई का एनकाउंटर करने वाले को 1 करोड़ 11 लाख 11 हजार 111 रुपये का इनाम देने की बात कर रहे हैं।
गोल्डी बराड़, लखा और मोंटी...लॉरेंस बिश्नोई का कौन सा गुर्गा किस 'बिल' में छिपा है?
डॉक्टर शेखावत का कहना है कि बिश्नोई समाज में भय का वातावरण बना रहा है और इसे समाप्त करने की जरूरत है। करणी सेना का यह ऐलान समाज में एक सकारात्मक संदेश देने का प्रयास है कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।करणी सेना ने किया बड़ा ऐलान... ललॉरेंस बिश्नोई का एनकाउंटर करने वाले पुलिस अफसर को मिलेगा 1 करोड़ का इनाम!@RRKarniSena @IAMRAJSHEKHAWAT #KarniSena #LawrenceBishnoiGang #LawrenceEncounter #SukhdevSinghGogaMedi #HindFirst pic.twitter.com/SfKh4q4ntf
— Hind First (@Hindfirstnews) October 22, 2024
शेखावत ने वीडियो में कह रहे हैं कि-
जो पुलिसकर्मी आंतकवादी लॉरेंस बिश्नोई का एनकाउंटर करेगा उस पुलिसकर्मी को करणी सेना की तरफ से 1 करोड़ 11 लाख 11 हजार 111 रुपए नगद इनाम दिया जाएगाअब ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। उनका कहना है कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के पीछे बिश्नोई का हाथ है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो पुलिसकर्मी लॉरेंस बिश्नोई का एनकाउंटर करेगा, उसे यह पुरस्कार दिया जाएगा। उनका लक्ष्य एक भयमुक्त भारत का निर्माण करना है।