किसानों पर पंजाब सरकार का बड़ा एक्शन, खुलवाया गया बॉर्डर, बीजेपी और कांग्रेस ने AAP को घेरा
बैठक के तुरंत बाद पुलिस ने किसान नेताओं को गिरफ्तार कर बॉर्डर खाली कराया। कांग्रेस और बीजेपी ने AAP सरकार पर किसानों से विश्वासघात का आरोप लगाया।
केंद्र सरकार के प्रतिनिधिमंडल और किसान नेताओं की बैठक के तुरंत बाद, बुधवार को कई किसान नेताओं को हिरासत में ले लिया गया। इसके बाद राजनीतिक हलकों में हंगामा मच गया। किसान आंदोलन 2.0 का नेतृत्व कर रहे सरवन सिंह पंढेर, अभिमन्यु कोहाड़, जगजीत सिंह डल्लेवाल, मनजीत राय, काका सिंह कोटड़ा और सुखविंदर कौर समेत कई किसान नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। उधर, पंजाब पुलिस ने हरियाणा-पंजाब के शंभू और खनौरी बॉर्डर को खाली करा दिया, जहां किसान बीते 13 महीनों से आंदोलन कर रहे थे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को वहां से हटा दिया और सीमा पर बनाए गए उनके ठिकानों को भी तोड़ दिया। फिलहाल, बॉर्डर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने किसान नेताओं की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा की और आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला बोला। कांग्रेस ने इसे पंजाब सरकार का "कायरतापूर्ण कदम" बताया और भगवंत मान सरकार की आलोचना की। पंजाब पुलिस द्वारा किसान यूनियन नेताओं की गिरफ्तारी पर कांग्रेस ने कहा कि राज्य सरकार का यह कदम बेहद गलत है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि पंजाब के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब सरकार ने बैठक के नाम पर नेताओं को बुलाकर गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने सीएम भगवंत मान पर आरोप लगाते हुए कहा, "उन्होंने पंजाब के किसानों के साथ विश्वासघात किया है। पंजाबी लोग इसे कभी नहीं भूलेंगे और इस शर्मनाक हरकत के लिए उन्हें माफ नहीं करेंगे।" कांग्रेस नेता बाजवा ने कहा कि अब कोई शक नहीं रहा कि सीएम भगवंत मान केंद्र की बीजेपी सरकार के लिए "कठपुतली" की तरह काम कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कदम बीजेपी के निर्देश पर उठाया गया है। बाजवा ने कहा, "मैं पहले से कह रहा था कि आम आदमी पार्टी (AAP) और बीजेपी एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। अब एक बार फिर पंजाब में AAP की सच्चाई सामने आ गई है।" इस मामले पर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह ने भी नाराजगी जताई और घटना की निंदा की। शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल और उनकी पत्नी हरसिमरत कौर बादल ने भी किसान नेताओं के खिलाफ हुई पुलिस कार्रवाई का विरोध किया और उनकी तुरंत रिहाई की मांग की।
कांग्रेस ने AAP पर बोला तीखा हमला
#WATCH | Haryana Police uses bulldozers to remove concrete barricades erected at Haryana - Punjab Shambhu Border to restrict farmers' movement further from where they were sitting on a protest over various demands.
Yesterday, late in the evening, Punjab police removed the… pic.twitter.com/K7QdJWpbLi — ANI (@ANI) March 20, 2025
BJP ने भी AAP को सुनाई खरी-खोटी
कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी (AAP) पर निशाना साधा है, तो वहीं बीजेपी ने भी उस पर हमला बोला है। केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने आरोप लगाया कि पंजाब की आप सरकार, केंद्र और किसानों के बीच चल रही बातचीत को बिगाड़ने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस द्वारा किसान नेताओं पर की गई कार्रवाई से वे हैरान हैं। उनका दावा है कि केंद्र सरकार किसानों के मुद्दों को लेकर गंभीर है, लेकिन पंजाब सरकार की अचानक की गई कार्रवाई का मकसद बातचीत को फेल करना है। बिट्टू ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर किसानों को धोखा देने का आरोप लगाया और कहा कि पिछले तीन दिनों से पंजाब में मौजूद अरविंद केजरीवाल ने किसानों के खिलाफ साजिश रची है।#WATCH | Security heightened at Haryana - Punjab Shambhu Border as Haryana Police remove concrete barricades erected at the border to restrict farmers' movement further from where they were sitting on a protest over various demands.
Yesterday, late in the evening, Punjab… pic.twitter.com/CqWR4Rtlyi — ANI (@ANI) March 20, 2025
किसानों ने मानावाला टोल प्लाजा किया बंद
पुलिस ने शंभू और खनौरी बॉर्डर से किसानों को हटा दिया है, लेकिन अब किसानों ने मानावाला टोल प्लाजा बंद कर दिया है। उनका कहना है कि जब तक उनके नेताओं को रिहा नहीं किया जाता, वे टोल प्लाजा बंद रखकर अपना विरोध जारी रखेंगे।यह भी पढ़े:
- दिल्ली में 3 मंदिरों को गिराने आये एक दर्जन बुलडोज़र, हंगामे में बात CM रेखा ने रुकवाई कार्रवाई
- उर्फी जावेद ने क्रिकेटर्स की पत्नियों को 'गोल्ड डिगर' कहने वालों की लगाई क्लास, बोलीं- 'क्या वो दूध पीता बच्चा है?'
- औरंगजेब कब्र विवाद: Nagpur हिंसा के बीच RSS का बड़ा बयान, VHP ने दी सधी हुई प्रतिक्रिया, जानें पूरा घटनाक्रम