‘पलायन रोको-नौकरी दो’ यात्रा में मचा बवाल, कन्हैया सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार
कन्हैया कुमार पिछले 26 दिनों से राज्यभर में घूम-घूमकर युवाओं के साथ संवाद कर रहे हैं। इस यात्रा का मकसद है—बिहार से पलायन को रोकना और युवाओं को रोजगार का हक दिलाना।
बिहार की सियासत एक बार फिर गर्म है। बेरोजगारी और पलायन जैसे ज्वलंत मुद्दों को लेकर निकाली जा रही ‘पलायन रोको-नौकरी दो’ पदयात्रा पटना में पहुंचते ही विवादों में घिर गई। इस जन आंदोलन का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार और कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। दरअसल, ये यात्रा सीधे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास की ओर बढ़ रही थी, तभी राजपुर पुल के पास पुलिस ने इन्हें रोक दिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिससे माहौल गरमा गया।
26 दिन की जनयात्रा पहुंची पटना, जनसमर्थन में जुटे कांग्रेस के दिग्गज
कन्हैया कुमार पिछले 26 दिनों से राज्यभर में घूम-घूमकर युवाओं के साथ संवाद कर रहे हैं। इस यात्रा का मकसद है—बिहार से पलायन को रोकना और युवाओं को रोजगार का हक दिलाना। इस पदयात्रा को कांग्रेस का बड़ा समर्थन मिल रहा है। पहले राहुल गांधी ने बेगूसराय में इसकी अगुवाई की थी, और अब पटना में सचिन पायलट भी कन्हैया के साथ कदम से कदम मिला रहे हैं।#WATCH | Patna, Bihar: Police uses water cannon and detains Congress workers trying to head towards the CM residence during their 'Palayan Roko, Naukri Do' padyatra. pic.twitter.com/mUmOGQg9Kd
— ANI (@ANI) April 11, 2025