BJP में शामिल होने के बाद जानिए क्या बोले कैलाश गहलोत
बीजेपी में शामिल होने के बाद कैलाश गहलोत ने कहा कि उनके लिए आम आदमी पार्टी छोड़ना आसान नहीं था। उन्हें इस फैसले को लेने में काफी समय लगा।
सोमवार को आम आमदी पार्टी (APP) से इस्तीफा देने के बाद आज कैलाश गहलोत बीजेपी में शामिल (kailash gahlot joins bjp) हो गए। बीजेपी मुख्यालय में कैलाश गहलोत को आधिकारिक रुप से पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।
आम आदमी पार्टी छोड़ना मेरे लिए आसान नहीं था
बीजेपी हेडक्वार्टर में कैलैश गहलोत (kailash gahlot) ने मनोहर लाल खट्टर, हर्ष मल्होत्रा और दुष्यंत गौतम की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली। बीजेपी में शामिल होने के बाद कैलाश गहलोत ने कहा कि उनके लिए आम आदमी पार्टी छोड़ना आसान नहीं था। उन्हें इस फैसले को लेने में काफी समय लगा।#WATCH | Delhi: After joining BJP, Kailash Gahlot says "Some people must be thinking that this decision was taken overnight and under someone's pressure. I want to tell them that I have never done anything under anyone's pressure till date...I am hearing that an attempt is being… pic.twitter.com/ZrRqO3ehJU
— ANI (@ANI) November 18, 2024