‘अब हर कोई करना चाहता है भारत से दोस्ती’, स्पेन दौरे पर गए जयशंकर ने कही ये बात
विदेश मंत्री एस जयशंकर अपने पहले स्पेन दौरे पर हैं उन्होंने स्पेन के विदेश मंत्री जोस मैनुएल अल्बरेस से मुलाकात की, मैड्रिड में भारतीय समुदाय को संबोधित किया।
Jaishankar Spain visit: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भारत की बढ़ती ताकत और मुश्किल समय में मदद करने की उसकी क्षमता पर जोर दिया है। उन्होंने स्पेन की यात्रा के दौरान भारतीय समुदाय से बातचीत की और कहा कि भारत और स्पेन के रिश्ते नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहे हैं। स्पेन के राजनयिक समुदाय के साथ अपने अनुभव को साझा करते हुए जयशंकर ने बताया कि उन्हें स्पेन के विदेश मंत्री ने एक बड़े सम्मेलन में वहां के राजदूतों को संबोधित करने के लिए बुलाया था। उन्होंने कहा कि यह पहली बार है जब ऐसा हुआ। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत के बढ़ते प्रभाव पर बात करते हुए कहा कि, "जब कोई देश का विदेश मंत्रालय या राजदूत आपको बुलाकर बातचीत करने के लिए कहता है, तो यह समझने वाली बात होती है कि ऐसा क्यों हो रहा है।" उन्होंने कहा कि मौजूदा वैश्विक हालात को देखते हुए आज हर देश को लगता है कि भारत के साथ अच्छे रिश्ते बनाना उनके लिए फायदेमंद है। विदेश मंत्री ने नए भारत की चर्चा करते हुए कहा कि आज दुनिया में हमें आर्थिक ताकत और नेतृत्व के लिए पहचाना जा रहा है। उन्होंने बताया कि भारत अभी दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और जल्द ही तीसरी सबसे बड़ी बनने की राह पर है। विदेश मंत्री ने कहा कि भारत ने मुश्किल समय में दुनिया के कई देशों की मदद की है। उन्होंने बताया कि 100 से ज्यादा देश मानते हैं कि अगर उन्हें टीके मिले, तो इसका श्रेय भारत को जाता है। उन्होंने यह भी याद किया कि जब स्पेन के राष्ट्रपति सांचेज़ को हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन की जरूरत पड़ी, तो उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को फोन किया था। विदेश मंत्री ने कहा कि भारत हमेशा से दूसरों की मदद करने और बातचीत का रास्ता निकालने में आगे रहा है। यह सिर्फ पैसे या संसाधनों की बात नहीं है, बल्कि भरोसेमंद ब्रिज बनने की है। भारत ने यह साबित किया है कि वह दिल और दिमाग दोनों से इस भूमिका को निभाने में सक्षम है।
भारत से आज हर देश अच्छे सम्बन्ध चाहता है
Interacting with the Indian community in Spain.
🇮🇳 🇪🇸 https://t.co/Pw47cvH3fL — Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) January 14, 2025