Army Mock Drill: डोभाल ने जो कहा वो होकर रहेगा… किस पैटर्न पर होगी जंग? मॉक ड्रिल दुश्मनों को टेंशन

Update: 2025-05-06 14:17 GMT

Army Mock Drill: पाकिस्तान से तनाव के बीच भारत ताबड़तोड़ तैयारियों में लगा है। इस बीच 4 साल पहले आया डोभाल का एक बयान अब पूरा होता दिख रहा है। भारत सरकार ने बीते दिन ही आदेश दिया है कि 7 मई को देश की 295 जगहों पर मॉक ड्रिल होगी। इससे यह तो साफ कहा जा सकता है कि भारत जरूर कुछ बड़ा सोच रहा है। चलिए थोड़ी सी नजर पिछली मॉक ड्रिल पर डालते हैं, जो देश में 54 साल पहले 1971 में हुई थी।

एक नजर यहां भी

उस समय भी भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध का माहौल था। हालांकि, इससे पहले और बाद में भी भारत ने कई युद्ध किए हैं, लेकिन देश में कभी मॉक ड्रिल का ऐलान नहीं किया गया। जब साल 1971 में मॉक ड्रिल हुई तो उस समय भारत ने पाकिस्तान को दो धड़ों में बांट दिया था। एक टुकड़े को अलग कर उसे बांग्लादेश बना दिया था। ये अपने आप में बड़ी चीज थी। वहीं, जब इस बार भी देश में मॉक ड्रिल का ऐलान हुआ तो कहीं न कहीं ये इशारा माना जा रहा है कि इस बार भी पाक के दो टुकड़े हो सकते हैं, और भारत पाकिस्तान से बलोच को अलग किया जा सकता है।

डोभाल ने पहले ही दी थी वॉर्निंग

अगर पाकिस्तान ने कुछ किया, तो घर में घुसकर जवाब देंगे… यह बात किसी नेता ने नहीं, बल्कि 4 साल पहले देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम में कही थी। डोभाल ने अपने इस छोटे लेकिन असरदार बयान में साफ कर दिया था कि भारत अब डिफेंसिव मोड में नहीं रहेगा। इतना ही नहीं डोभाल ने ये भी कहा कि यदि कोई भारत पर हमला करने की सोच भी रहा है, तो उसे जवाब उसी की जमीन पर मिलेगा। यह बयान पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले से पहले आया था, जिसमें 26 निर्दोष सैलानियों की जान गई थी। डोभाल का यह बयान साफ-साफ इशारा कर रहा है कि भारत एक बार फिर पाकिस्तान के भीतर किसी बड़े अलगाव को अंजाम देने की रणनीति पर काम कर सकता है।

स्ट्राइक से आगे की सोच रहा भारत

भारत का फोकस इस बार बलूचिस्तान पर है। दरअसल, दो बार स्ट्राइक हो चुकी है इसीलिए इस बार भारत अलग तरीके बदला लेने का प्लान बना रहा है। इससे पहले आतंकी ज्यादातर सुरक्षाबलों को निशाना बनाते थे, लेकिन पहलगाम हमले में पहली बार इतनी संख्या में टूरिस्ट मारे गए। 26 निर्दोष लोग मारे गए इसीलिए इस बार भारत पाकिस्तान की दुखती रग को सिर्फ छेड़ेगा नहीं बल्कि पाकिस्तान से छुड़ाकर उसे आजाद करने की कोशिश करेगा। अब तक के अधिकतर आतंकी हमले सुरक्षाबलों पर केंद्रित होते थे, लेकिन इस बार सीधे आम नागरिकों और पर्यटकों को निशाना बनाया गया। एक ये भी इशारा माना जा रहा है कि भारत पाकिस्तान के टुकड़े करके ही मानेगा।

यह भी पढ़ें: Pahalgam: पाकिस्तान की बर्बादी के लिए भारत का एक और कदम...! क्या है पाकलदुल प्रोजेक्ट?

यह भी पढ़ें: Pahalgam: सायरन, ब्लैक आउट...एक्शन ! क्या होता है नागरिक पूर्वाभ्यास, आपात स्थिति में कैसे करेगा बचाव ?

Similar News