रूस की मिसाइल से तबाह हुआ भारतीय दवाओं का वेयरहाउस, यूक्रेन ने भारत-रूस दोस्ती पर कसा तंज
यूक्रेन में भारतीय फार्मा कंपनी के वेयरहाउस पर रूस की मिसाइल गिरी, जिससे बच्चों और बुजुर्गों की दवाइयां नष्ट हो गईं।
रूस-यूक्रेन युद्ध के तीन साल पूरे हो चुके हैं और इसी बीच एक नई घटना ने भारत-रूस संबंधों को लेकर चर्चा छेड़ दी है। हाल ही में रूस की एक मिसाइल यूक्रेन के कुसुम क्षेत्र में स्थित एक इंडियन फार्मास्यूटिकल कंपनी के वेयरहाउस पर गिरी, जिससे भारी नुकसान हुआ। इस हमले में मिलियंस डॉलर की दवाइयां नष्ट हो गईं, जिनमें से कई बच्चों और बुजुर्गों के इलाज के लिए थीं। इस घटना के बाद यूक्रेन में भारत की एंबेसी ने ट्विटर पर एक पोस्ट कर इस हमले की कड़ी निंदा की और सीधे तौर पर रूस पर आरोप लगाया कि वह जानबूझकर भारतीय बिजनेस को निशाना बना रहा है। यूक्रेनी एंबेसी ने ट्वीट में लिखा, “जब रूस भारत के साथ ‘स्पेशल फ्रेंडशिप’ का दावा करता है, तब वह यूक्रेन में भारतीय कंपनियों के वेयरहाउस को टारगेट करता है।” इस ट्वीट में मिसाइल अटैक के बाद बर्बाद हुए वेयरहाउस की तस्वीरें भी साझा की गईं। हालांकि, इस पूरे मामले पर भारत सरकार और रूस की ओर से अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि या प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि क्या यह हमला जानबूझकर किया गया था या यह एक अनजाने में हुई घटना थी।
यूक्रेन में भारतीय फार्मा वेयरहाउस पर रूसी मिसाइल से भारी नुकसान
Today, a Russian missile struck the warehouse of Indian pharmaceutical company Kusum in Ukraine. While claiming “special friendship” with India, Moscow deliberately targets Indian businesses — destroying medicines meant for children and the elderly.#russiaIsATerroristState https://t.co/AW2JMKulst
— UKR Embassy in India (@UkrembInd) April 12, 2025